अमेरिका से लौटे महेश चंद्र गुप्ता ने स्वदेश की मिट्टी को किया नमन

अमेरिका से लौटे महेश चंद्र गुप्ता ने स्वदेश की मिट्टी को किया नमन

बदायूं विधान सभा क्षेत्र के विधायक महेश चंद्र गुप्ता अमेरिका की यात्रा कर स्वदेश लौट आये हैं। हवाई अड्डे पर उरतते ही महेश चंद्र गुप्ता ने देश की धरती को नमन किया, इसके बाद युवाओं की टीम ने उनका जोरदार स्वागत किया। सुबह वे आवास पर पहुंच गये और फिर जनसेवा में जुट गये।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता और विमलेश गुप्ता के बड़े बेटे विश्वमोहित गुप्ता चार वर्षों से अमेरिका में हैं, वे वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और पत्नी-बेटे सहित अमेरिका में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। विधायक महेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी विमलेश गुप्ता को उनसे मिलने की लंबे समय से तड़प हो रही थी, लेकिन वे राजनैतिक व्यस्तताओं और संगठन द्वारा निरंतर दिए जा रहे दायित्वों के चलते नहीं जा पा रहे थे। स्थानीय नगर निकाय चुनाव के निपटते ही वे दोनों 6 दिसंबर को अमेरिका चले गये थे।

अमेरिका में विधायक और उनकी पत्नी ने बेटे, बहू और पोते के साथ जमकर मस्ती की, इस दौरान तमाम महत्वपूर्ण स्थानों पर गये, साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का जगह-जगह जाकर आनंद लिया। लंबा समय बिता कर बीती रात विधायक पत्नी सहित स्वदेश लौट आये। भारत की धरती पर कदम रखते हुए उन्होंने धरती को नमन किया, जिसके बाद पुत्र व युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, भाजपा महामंत्री सुधीर मौर्य और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य सहित युवाओं की टीम ने दोनों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक सुबह शहर में पहुंच गये और आते ही जनसेवा में जुट गये हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply