लैब टेक्निशियन को धुना, भाजपाइयों ने थाना घेरा, धर्मेन्द्र यादव ने की निंदा, कार्रवाई की मांग

लैब टेक्निशियन को धुना, भाजपाइयों ने थाना घेरा, धर्मेन्द्र यादव ने की निंदा, कार्रवाई की मांग

बदायूं का राजकीय मेडिकल कॉलेज शनिवार को अखाड़ा बन गया। दर्जन भर लोगों ने एक्स-रे विभाग के एक कर्मचारी को पीट दिया। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया तो, भाजपाई थाने में जमा हो गये। आरोपी मंडल अध्यक्ष को छुड़वाने को भाजपाई पुलिस से भी उलझ गये। पुलिस ने दबाव नहीं माना तो, भाजपाइयों ने जमकर हंगामा भी किया, वहीं समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने घटना की निंदा करते राजकीय मेडिकल कॉलेज जाकर डॉक्टरों को सम्मानित किया।

पढ़ें: भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने डॉक्टर से कहा कि “साले गाड़ी में डाल कर ले जाऊँगा तुझे”

राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में कार्यरत कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी रिजवान सलीम सिद्दीकी ने थाना सिविल लाइन में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 10-15 लोग आइसोलेशन वार्ड के पास खड़े थे, जिन्होंने मास्क नीचे कर रखे थे, उसने मास्क ऊपर करने को कहा तो, वे अभद्रता करने लगे, इसी बात को लेकर उन लोगों ने बेरहमी से पीटा। पीड़ित रिजवान की तहरीर पर पुलिस ने उघैती क्षेत्र के हरदासपुर मंडल के भाजपा अध्यक्ष महेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। महेश की गिरफ्तारी के बाद तमाम भाजपाई थाना सिविल लाइन पहुंच गये और मंडल अध्यक्ष को छोड़ने का दबाव बनाने लगे, इसको लेकर पुलिस से तीखी नोंक-झोंक भी हुई लेकिन, पुलिस ने दबाव नहीं माना तो, भाजपाइयों ने थाने में जमकर हंगामा किया, नारेबाजी करते हुए धरना भी दिया, इस सबके बावजूद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

पढ़ें: भोजन का पैकेट छीनने पर भाजपा नेता ने कहा कि चपत पड़ सकता है

उधर समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और फिर उन्होंने कोरोना योद्धाओं के रूप में डॉक्टरों को सम्मानित किया। धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि देश की आम जनता को बचाने वाले कोरोना योद्धाओं को भाजपाई पीट रहे हैं, इसकी वे निंदा करते हैं और पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हैं, इस दौरान डॉ. आरिफ ने भी बयान दिया।

पढ़ें: लेस्बियन कांड में कोतवाली आये भाजपा नेता ने दबंग संतरी को थप्पड़ जड़ा

बता दें कि शुक्रवार को एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती और डॉ. आरिफ के बीच वार्तालाप है। बातचीत के दौरान अशोक भारती संयम खो बैठे, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर को गाली देते हुए गाड़ी से अपहरण करने तक की धमकी दे डाली, इस ऑडियो के वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी आक्रोशित नजर आ रहे थे, वे डॉक्टर को पीटने की सोशल साइट्स पर धमकियां दे रहे थे, जिससे शनिवार की हुई वारदात को शुक्रवार की घटना से ही जोड़ कर देखा जा रहा है लेकिन, अशोक भारती जिले से बाहर बताये जा रहे हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply