आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, इसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जायेगा: राजीव

आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, इसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जायेगा: राजीव

बदायूं में भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं नगर निकाय के संयोजक व मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने पत्रकारों से बात की। नगर निकाय चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के जीतने का दावा किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 21 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए एवं 339 वार्डों में सभासद पद के लिए भाजपा सिंबल देगी। प्रत्येक निकाय में भाजपा ने 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित की है, जिन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिए गये हैं। 339 वार्डों में पांच-पांच सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित की गई है। 599 बूथों पर पांच-पांच सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित की गई है। 21 निकायों में 6000 से अधिक पन्ना प्रमुख नियुक्त किये गये हैं। 350 से अधिक वार्डों में भाजपा ने घर-घर अभियान पूर्ण कर लिया है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक वार्ड का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें मतदाताओं को जोड़ा जा रहा है। 13 दिसंबर तक 21 निकायों से अध्यक्ष पद के लिए 117 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सभी आवेदन क्षेत्रीय कार्यालय और लखनऊ कार्यालय भेजे जायेंगे, जिन पर अंतिम निर्णय प्रदेश कार्यालय द्वारा लिया जायेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, इसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जायेगा।

नगर निकाय के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कि प्रत्येक निकाय में सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे, जिनमें केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रीगण भाग लेंगे। जनपद मुख्यालय पर विशाल सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, जिसमें मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे। भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों के आधार पर निकायों में भाजपा अपना परचम फहरायेगी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply