समर्पण दिवस के रूप में मनाई जायेगी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

समर्पण दिवस के रूप में मनाई जायेगी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

बदायूं और शेखूपुर विधान सभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिला कार्यालय पर बैठकों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी महाराज सिंह ने चुनाव की दिशा में गति प्रदान करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को गुरुमंत्र दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी महाराज सिंह ने कहा कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है, जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का मार्ग प्रशस्त किया था और उसी मार्ग पर आज भारतीय जनता पार्टी चल रही है। पंडित दीनदयाल के अंत्योदय का तात्पर्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े दुर्बल, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों को शासन सत्ता का संबल प्रदान करके उसे अग्रणी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के समकक्ष लाना है, इसी मार्ग को अपनाते हुए भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के मार्ग पर काम करती है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी के लिए 11 फरवरी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस को प्रत्येक बूथ पर मनाने का काम करेगी, उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों से आह्वान किया कि 11 फरवरी को अपने-अपने बूथ पर सामाजिक समरसता बनाते हुए समर्पण दिवस के कार्यक्रम को सफल बना कर 2019 के लोकसभा चुनाव को गति देने का काम करें।

जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण अभियान “मेरा परिवार, भाजपा परिवार” 12 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा, इस अभियान में भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता, सदस्य व समर्थक घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और प्रत्येक घर पर पार्टी का झंडा एवं स्टीकर लगाने का काम करेंगे और 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एवं सांसद, विधायक, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष, सभासद, सहकारिता क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि “मेरा परिवार, भाजपा परिवार” अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाने का काम करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने बूथ पर चिंतन-मंथन और काम करना आरंभ कर दिया है, पार्टी की जीत कैसे हो, इसके लिए बूथ पर काम कर रही है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें, उन्होंने बूथ जीता, चुनाव जीता का नारा देते हुए पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि सपा-बसपा के महागठबंधन को प्रदेश की जनता समझ चुकी है, यह गठबंधन केवल अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए बनाया गया है, सपा और बसपा के नेता आगे बढ़ रहे देश को रोकना चाहते हैं, यह नहीं चाहते के देश भ्रष्टाचार मुक्त हो, गुंडाराज मुक्त हो और सुशासन से युक्त हो।

बैठक में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, वागीश पाठक, लोकसभा क्षेत्र संयोजक अशोक भारती, अजीत वैश्य, सुखदेव सिंह राठौर, भेष पटेल, मोर सिंह लोधी, सुधीर श्रीवास्तव, शारदेन्दु पाठक, सत्यवीर सिंह, विश्वजीत गुप्ता, सोबरन सिंह, मुनीश अग्रवाल, अंकित मौर्य, प्रभाशंकर वर्मा, आशीष शाक्य, मनोज गुप्ता, मनोज कृष्ण गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, धीरेंद्र सिंह, विजय सिंह लोधी, ज्ञानेंद्र वर्मा, बहोरन लाल राजपूत, सेवाराम कश्यप, देवेंद्र राजपूत, अशोक गुप्ता, श्याम अरोरा, अमित सक्सेना और गोविंद पाठक सहित बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र संयोजक और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply