महिला ब्लॉक प्रमुख और बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज

महिला ब्लॉक प्रमुख और बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज
महिला ब्लॉक प्रमुख और बेटे का अपहरण, मुकदमा दर्ज
महिला ब्लॉक प्रमुख और बेटे का अपहरण, मुकदमा दर्ज

समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख और बेटे के गायब होने की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। घटना को लेकर पुलिस विभाग में ही नहीं, बल्कि शासन तक हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख और बेटे के लापता होने के प्रकरण में पुलिस ने देर रात गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस तमाम स्थानों पर लगातार दबिश भी दे रही है एवं तमाम लोगों से पूछताछ भी कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

हाईप्रोफाइल प्रकरण होने के कारण कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस विभाग के साथ शासन तक हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि शासन स्तर से पुलिस को कड़े निर्देश दिए गये हैं कि किसी भी हालत में ब्लॉक प्रमुख और बेटे को सकुशल बरामद किया जाये, लेकिन पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है।

यहाँ बता दें कि सूत्रों के हवाले से ही खबर मिली थी कि ब्लूमिंगडेल स्कूल में गुरूवार को रिजल्ट लेने गई समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख घर लौट कर नहीं आई। ब्लॉक प्रमुख के साथ बेटा भी है। पुलिस ने गुरुवार रात में ही ब्लूमिंगडेल स्कूल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे थे।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

ब्लूमिंगडेल स्कूल में रिजल्ट लेने गई ब्लॉक प्रमुख गायब

Leave a Reply