नगर विकास मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ता और पुलिस-प्रशासन जुटे

नगर विकास मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ता और पुलिस-प्रशासन जुटे

बदायूं सदर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता का राजनैतिक दृष्टि से कद निरंतर बढ़ रहा है, उनके बुलावे पर शक्तिशाली कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को आ रहे हैं, जिससे जिले भर में महेश चंद्र गुप्ता की ही चर्चा हो रही है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहीं समारोह स्थल पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं।

सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के बुलावे पर आ रहे शक्तिशाली नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का सरकारी कार्यक्रम आ गया है। लखनऊ स्थित अमौसी हवाई अड्डे से वे 8: 30 बजे उड़ेंगे और मैनपुरी पहुंचेंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 12: 05 पर उड़ कर बदायूं पहुंचेंगे और फिर यहाँ कई कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे, वे कस्बा वजीरगंज भी पहुंचेंगे, जहाँ नव-निर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ अन्य तमाम विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के आगमन को लेकर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। कार्यकर्ता जोश के साथ नगर को सजा रहे हैं। बैनर, होर्डिंग्स, पोस्टर और तोरड़ द्वार बनाये जा रहे हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता रात में भी जुटे हुए हैं, वहीं युवा नेता विश्वजीत गुप्ता हर एक मामले को स्वयं देख रहे हैं। जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य कार्यकर्ताओं से निरंतर जानकारी ले रहे हैं। दोपहर को विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने वजीरगंज में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, साथ ही समारोह स्थल पर रात में भी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। नगर पंचायत के लेखाकार शहंशाह अब्बास मंच और सभा स्थल पर पहुंच कर दिशा-निर्देश दे रहे हैं और एसओ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुआयना कर रहे हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: वजीरगंज में हुए विकास कार्यों को सुरेश खन्ना करेंगे जनता को समर्पित

Leave a Reply