प्रदेश में धूम मचाने लगी समाजवादी पार्टी की साईकिल यात्रा

प्रदेश में धूम मचाने लगी समाजवादी पार्टी की साईकिल यात्रा
बबराला में साईकिल यात्रा रवाना करतीं प्रीति यादव व सोनम देवी।
बबराला में साईकिल यात्रा रवाना करतीं प्रीति यादव व सोनम देवी।

प्रांतीय आह्वान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में साईकिल यात्रा निकालने लगे हैं नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे साईकिल यात्रा निकाल कर आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं के संबंध में बतायें आज जगह-जगह साईकिल यात्रा निकाल कर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने योजनाओं का प्रचार किया, वहीं साईकिल यात्रा में एक जगह सिपाही के सम्मलित होने से लोग चकित हैं

संभल जिले के गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र में स्थित कस्बा बबराला में विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव के आवास पर प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव और वर्तमान अध्यक्ष सोनम देवी ने साईकिल यात्रा का शुभारंभ किया। साईकिल बबराला से शुरू होकर रजपुरा ब्लॉक के गाँव चाऊपुर तक गई। रास्ते में पड़ने वाले गांवों में यात्रा का भव्य स्वागत है। यात्रा में सम्मलित होने वाले कार्यकर्ताओं का विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव और युवा सपा नेता ब्रजेश यादव ने आभार प्रकट किया।

बबराला में विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव के नेतृत्व में रवाना होती साईकिल यात्रा।
बबराला में विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव के नेतृत्व में रवाना होती साईकिल यात्रा।

बदायूं जिले के कस्बा दातागंज स्थित सपा कार्यालय से पूर्व विधायक प्रेमपाल सिह यादव ने साईकिल यात्रा का शुभारंभ किया। दातागंज विधान सभा के सपा प्रत्याशी अवनीश यादव के नेतृत्व में यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए ग्राम अन्धरऊ, हाशिमपुर, कुनिया, भगौतीपुर वकसेना होकर ग्राम जमालपुर तक गई। उक्त यात्रा में सुरेन्द्र फौजी, सन्तोष यादव, एक फिरोज, राजा यादव, रामकिशोर कश्यप, मु. जाहिद, इन्द्रपाल सिंह यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply