सपा सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराया: ओमकार

सपा सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराया: ओमकार
  •  सपा के लोकप्रिय युवा चेयरमैन ब्रजेश यादव के आह्वान पर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता।
मंचासीन राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, लड्डन मियां और डीसीबी चेयरमैन के ब्रजेश यादव।
मंचासीन राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, लड्डन मियां और डीसीबी चेयरमैन के ब्रजेश यादव।

बदायूं जिले के सहसवान विधान सभा क्षेत्र से विधायक एवं प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव और सपा के लोकप्रिय युवा नेता ब्रजेश यादव के नेतृत्व में आज विशाल साईकिल रैली निकाली गई। समाजवाद के रंग में झूमते हजारों कार्यकर्ताओं ने खितौरा से सहसवान तक साईकिल रैली निकाल कर समूचा वातावरण समाजवादीमय में कर दिया। सहसवान में पार्टी कार्यालय पर आयोजित किये गये समापन समारोह में लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा चार साल के कार्यकाल में सपा सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराया है। गांव-गांव तक सड़क पहुंचा दी, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। समारोह में वरिष्ठ सपा नेता नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां, ब्लॉक प्रमुख नेमसिंह यादव, सतीश यादव, जिला सचिव हाजी खलीक अहमद खां, सपा ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, सपा के विधान सभा अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने भी विचार व्यक्त किये और सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखीं।

साईकिल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते ब्रजेश यादव।
साईकिल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते ब्रजेश यादव।

इससे पूर्व लोकप्रिय युवा सपा नेता व डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता गाँव खितौरा में एकत्र हुए, जहाँ राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने साईकिल यात्रा का शुभारंभ किया। समाजवाद के रंग में झूमते हुए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए गोदी नगला, सुल्तानपुर, होतीपुर, भगतपुर होते हुए सहसवान पहुंचे, जहाँ मोहल्ला शहबाजपुर में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राम खिलाड़ी सिंह यादव, सगीर अहमद, अनवर अली, शानू चौधरी, जिला सचिव आकाश मिश्रा, प्रताप सिंह यादव, जितेंद्र यादव, अरविंद शर्मा, गौतम असावा, मनोज यादव, प्रेम सिंह यादव, पप्‍पू यादव और लोहिया वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष मिंटू बघेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

ब्रजेश यादव के प्रयास से बंदियों ने समाप्त की भूख हड़ताल

आदर्श आचरण के चलते राजनीति में ब्रजेश यादव का कद बढ़ा

जेल अधीक्षक, जेलर और सीओ निलंबित, छा गये ब्रजेश यादव

भ्रष्ट अफसरों का स्टिंग करें, वे कार्रवाई करायेंगे: ब्रजेश

Leave a Reply