दिल्ली निवासी पीएनबी के कर्मचारी ने की आत्महत्या

दिल्ली निवासी पीएनबी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
घटना स्थलका मुआयना करती पुलिस।
घटना स्थलका मुआयना करती पुलिस।
बैंक कर्मी ने गले में फंदा डाल कर आत्म हत्या कर ली। मृतक दिल्ली का रहने वाला था, साथ ही उसकी शादी होने वाली थी। आत्महत्या करने के कारण का अभी पता नहीं चल पा रहा है।
घटना बदायूं में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर कॉलोनी की है, जहां नवीन चौबे नाम का बैंक कर्मी किराये पर रहता था। नवीन की तैनाती पंजाब नेशनल बैंक की शेखूपुर स्थित ब्रांच में थी। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजन दिल्ली से बदायूं आने के लिए रवाना हो गये हैं। मृतक की अगले महीने शादी होने वाली थी।

Leave a Reply