कांवड़ यात्रा: डीजे की धमक से दीवार गिरी, कईयों की हालत गंभीर

कांवड़ यात्रा: डीजे की धमक से दीवार गिरी, कईयों की हालत गंभीर

बदायूं जिले में आस्था और श्रद्धा में मस्ती शामिल करना महंगा पड़ गया। कांवड़ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे लोगों ने डीजे इतनी तेज आवाज में बजा रखा था कि उसकी धमक से कमजोर दीवार गिर गई, जिसके नीचे तीन दर्जन लोग दब गये। घायलों में कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बिल्सी क्षेत्र के गाँव खैराती नगर के सैकड़ों लोग कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले थे। कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले लोगों ने चंदा जमा कर डीजे मंगवाया था, ताकि भक्ति में मस्ती भी की जा सके। बताते हैं कि कांवड़ यात्रा पर जाने वाले लोग तैयारी कर रहे थे और डीजे तेज आवाज में बजा रखा था। बताते हैं कि एक कमजोर दीवार थी, जो बरसात के चलते और भी जर्जर हो गई थी। डीजे की आवाज की धमक से जर्जर दीवार गिर गई, जिसके नीचे लगभग तीन दर्जन लोग दब गये।

बताते हैं कि सूचना पुलिस-प्रशासन के पास पहुंची तो, हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन और ग्रामीण मिल कर घायलों को बिल्सी स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एडीएम प्रशासन ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों को देखा और सभी का सही से उपचार करने का डॉक्टरों को निर्देश भी दिया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply