गौरव महोत्सव का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, मुख्य संयोजक गायब

गौरव महोत्सव का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, मुख्य संयोजक गायब

बदायूं में राज्यपाल राम नाइक हेलिकॉप्टर द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहुंचे और फिर उन्होंने बदायूं गौरव महोत्सव का माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। राज्यपाल ने आयोजन की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभा सामने आती है।

समारोह के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा के विरुद्ध कानपुर जिले में कवियत्री ने मुकदमा दर्ज कराया है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी जरूर लूँगा लेकिन, इस कार्यक्रम का ख्याल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केस दर्ज हुआ है तो, कानून के अनुसार कार्रवाई होना चाहिए, इस पर राज्यपाल का प्रतिक्रिया व्यक्त करना ठीक नहीं रहेगा। उन्होंने राहुल गाँधी के ब्रदर हुड वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया, साथ ही उन्होंने भाजपा विधायकों की उपस्थिति पर कहा कि यहाँ एकता का दर्शन हुआ, इससे पहले उनका जोरदार स्वागत किया गया, साथ ही बच्चों ने परंपरागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

समारोह में दर्जा राज्यमंत्री वीएल वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विधायक धर्मेन्द्र शाक्य सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार व्यवस्था पर स्वयं नजर रखे हुए थे। मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा समारोह में दिखाई नहीं दिए। सूत्रों का कहना है कि अमन को नजरबंद कर दिया गया था लेकिन, इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply