भाजपा की बरेली क्षेत्र की कमेटी में रिक्त स्थान भर दिए गये हैं। नये पदाधिकारियों को लेकर तरह-तरह की चर्चायें चल पड़ी हैं। विरोध भी नजर आ रहा है, लेकिन भाजपा के अंदर हाल-फिलहाल अपने गले में घंटी बाँधने को कोई तैयार नहीं है। बरेली क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष बी.एल.वर्मा ने बताया कि बदायूं जिले […]
बदायूं जिले की तहसील बिसौली क्षेत्र में स्थित यदु शुगर मिल ने किसानों का लगभग 15 करोड़ रूपया हड़प रखा है, जिसके भुगतान के लिए आरसी जारी की जायेगी। यदु शुगर मिल के विरुद्ध मुकदमा पहले ही दर्ज कराया जा चुका है। यदु शुगर मिल बाहुबलि व धनबलि नेता डीपी यादव की है, जिसके डायरेक्टर […]
23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक निवासी बंगाली परिवार के घर जन्मे नेता जी सुभाष चंद्र बोस प्रसिद्ध वकील जानकीनाथ बोस और प्रभावती की नौंवी संतान थे, वे कुल 14 बहन-भाई थे, जिनमें 6 बेटियाँ और 8 बेटे थे। कटक में प्राथमिक शिक्षा लेने के बाद कलकत्ता में पढ़े, इसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा […]
उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि पिछले कुछ वर्षों में कुछ ज्यादा ही खराब हुई है। बरेली मंडल में पुलिस का रिकॉर्ड और भी ज्यादा खराब रहा है, जिसे सुधारने के प्रयास आईजी विजय कुमार सिंह मीना ने शुरू कर दिए हैं। तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विजय कुमार सिंह मीना वर्तमान में बरेली जोन में आईजी पद […]
बदायूं अमर प्रभात के एमडी बिजली चोरी के प्रकरण में फंस गये हैं। विजिलेंस के इंस्पेक्टर की ओर से मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। बदायूं के थाना सिविल लाइन में दर्ज मुकदमे के अनुसार बिजली विभाग के प्रवर्तन दल के बरेली जोन के निरीक्षक वी.पी.सिंह ने बीती रात साढ़े नौ बजे के आसपास बदायूं […]
यौन शोषण का आरोपी पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री व कथित संत चिन्मयानंद अपनी छवि सुधारने के इरादे से शाहजहाँपुर में स्थित कथित आश्रम में 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच समारोह का आयोजन करता है। इस समारोह में गरिमामयी दायित्व निभाने वाले व्यक्तियों को आमंत्रित कर स्थानीय जनता और प्रशासनिक अफसरों पर दबाव बनाने […]
कथित संत चिन्मयानंद के शातिर शिष्य दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी अंकित की गुरूवार को न्यायालय ने जमानत अर्जी खारिज कर दी, जिससे पीड़ित पक्ष का न्यायालय पर विश्वास और बढ़ गया है। शातिर अंकित के षड्यंत्रकारी परिजन जमानत अर्जी खारिज होने से बौखला गये हैं। उल्लेखनीय है कि बदायूं जिले के थाना उघैती क्षेत्र […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते लोकसभा चुनाव में जनता से समर्थन मांगते हुए कई महत्वपूर्ण दावे और वादे किये थे, उन दावों और वादों में कई सारे वादे और दावे ऐसे हैं, जिनके साकार होने में समय लग सकता है। विकास दर अचानक नहीं बढ़ाई जा सकती, उद्योग धंधे तत्काल शुरू नहीं कराये जा सकते, […]
बदायूं जिले में यौन शोषण का एक और सनसनीखेज प्रकरण प्रकाश में आया है। अब सपा नेता, सीओ और एक पत्रकार पर एक विवाहिता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिससे राजनैतिक क्षेत्र के साथ पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई है। फिलहाल अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रकरण की जांच कर रहे हैं। […]
यौन शोषण को लेकर दुनिया भर में कुख्यात हो चुके बदायूं में जिस्मफरोशी का धंधा बदस्तूर जारी है। बालिग व नाबालिग लड़कियाँ लगातार लाई जा रही हैं, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी पुलिस बेखबर बनी हुई है। बदायूं शहर में जिस्मफरोशी का धंधा कराने में कुछ होटल स्वामी धंधेबाजों की मदद कर रहे हैं। […]