बदायूं जिले में योजनाबद्ध तरीके से किये गये खिरिया बाकरपुर के सनसनीखेज हत्याकांड में भाजपा विधायक धर्मेन्द्र कुमार शाक्य की संलिप्ता का खुलासा होने पर समाजवादी पार्टी सक्रिय हो गई है। सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने जोरदार आक्रमण करते हुए कहा कि आरोप लगते ही विधायक को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे […]
बदायूं विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे आबिद रजा का पीआरओ सरताज खां को पुलिस पकड़ने गई, तो वह पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। दूरी होने के कारण पुलिस ने आवाज दी, पर उसने मुड़ कर भी नहीं देखा और छत से कूद कर भागने में सफल हो गया। पुलिस […]
बदायूं जिले में यौन उत्पीड़न की वारदात को लेकर बुधवार का दिन भी खाली नहीं गया। नाबालिग छात्रा का एक दरिंदे ने बहाने से अपने घर बुला कर जीवन बर्बाद कर दिया। मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन पुलिस आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ सकी है। बुद्ध पूर्णिमा के चलते भागीरथी के तट पर […]
बदायूं जिले में हुए खिरिया बाकरपुर के सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी भाजपा विधायक धर्मेन्द्र कुमार शाक्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। दिल दहला देने वाली वारदात में आरोपी विधायक की भूमिका की जांच उझानी के सीओ करेंगे। उल्लेखनीय है कि […]
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नई नीतियाँ बना रहे हैं और कड़े दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं, लेकिन उनके इरादों में रोड़ा उनके अपने विधायक ही बनते नजर आ रहे हैं। गोरखपुर में भाजपा विधायक आरएम अग्रवाल द्वारा सीओ चारू निगम से अभद्रता करने का प्रकरण शांत होता, […]
बदायूं जिले में यौन उत्पीड़न, हत्या और लूट जैसी वारदातें भी अब सामान्य वारदातों की तरह घटित हो रही हैं। वैन सवार दवा व्यापारी से हाईवे पर सवा लाख रूपये लूट कर कार सवार सशस्त्र बदमाश फायरिंग करते हुए आसानी से फरार हो गये, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई। घटना के बाद भी पुलिस […]
बदायूं जिले में शूरवीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। जगह-जगह गोष्ठियां आयोजित की गईं। स्कूल और कॉलेज में भी समारोह आयोजित किये गये। मुख्यालय पर हुए समारोह में पूर्व आईएएस अफसर डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने महाराणा के पथ पर चलने का आह्वान किया। मालवीय आवास गृह पर आयोजित किये गये […]
बदायूं जिला महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा। यौन उत्पीड़न और हत्याओं की वारदातों में गिरावट नहीं आ पा रही है। तीन लाख रूपये दहेज में न देने पर दरिंदे शौहर ने बीवी को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी […]
बदायूं जिला महिलाओं के लिए नर्क से भी बदतर होता जा रहा है। यौन उत्पीड़न की वारदातें निरंतर बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं का पा रही है। हालात इतने भयावह हो चले हैं कि माता-पिता बेटी को लेकर चिंतित रहने लगे हैं। पहली घटना सहसवान थाना क्षेत्र की हैं, जहां एक नाबालिग […]
बदायूं सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आग्रह पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जिलाधिकारी को सोत नदी कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया है, जिस पर सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी बन चुकी है, पर कमेटी सिर्फ खानापूर्ति करती नजर आ रही है। अफसरों की कार्यप्रणाली से लग रहा है कि मुद्दे […]