बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत देर शाम क्षेत्र में पहुंच गये। उन्होंने बिसौली विधान सभा क्षेत्र में एक धार्मिक मेले का उद्घाटन किया, साथ ही कार्यकर्ताओं और आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को भी सुना। बिसौली-इस्लामनगर मार्ग के किनारे गाँव कुढ़ौली मोड़ […]
बदायूं जिले में होने वाले विधान परिषद सदस्य के उप-चुनाव को लेकर भाजपा में स्थिति साफ होने लगी है। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यहाँ से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा टिकट नहीं मांग रहे, इसलिए अब जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य को टिकट मिलने की संभावनायें प्रबल हो गई […]
बदायूं जिले की पुलिस संवेदनाहीन हो गई है। सड़क हादसे में मरे युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचना भी देना उचित नहीं समझा, इससे भड़के लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। हालात बिगड़ने पर सीओ और एसडीएम पहुंचे, तो उन्हें भी आक्रोश का सामना करना […]
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियुक्त किये गये अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय साधारण मानव नहीं हैं, महापुरुष भी नहीं हैं, वे इस सबसे भी बढ़ कर साक्षात् परशुराम हैं। महेंद्र नाथ पांडेय के बारे में किया गया ऐसा दावा चर्चा का विषय बना हुआ है, इससे समाज के हर वर्ग पर समान रूप […]
बदायूं जिले में झोलाझाप डॉक्टर कुकुरमुत्तों की तरह उग आये हैं, जो आम जनता को खुलेआम लूट रहे हैं। ठीक से हिंदी भी लिखने में असमर्थ कथित डॉक्टर खुलेआम क्लीनिक और अस्पताल चला रहे हैं। लूट का शिकार कोई पीड़ित शिकायत करता है, तो विभाग और पुलिस खुल कर लुटेरे कथित डॉक्टर के साथ खड़े […]
बदायूं जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि जब और जहाँ उनका मन करता है, तब वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। हाईवे के हालात भी डरावने हैं। रोड होल्ड कर वाहनों को लूट लेते हैं। बीती रात ट्रक के चालक-परिचालक को पीटा और फिर लूट कर […]
बदायूं के अफसरों को भाजपा सरकार और तेजतर्रार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का भय बिल्कुल नहीं है, तभी जिले में चौदहवें वित्त आयोग का धन हजम करने का षड्यंत्र चल रहा है। अध्यक्षों का कार्यकाल रहते कार्य योजना पास नहीं की गई और अब ई-टेंडर अनिवार्य होने के बावजूद निविदायें कार्यालय में आमंत्रित की जा रही […]
बदायूं जिले में अनिधिकृत कार्य बंद नहीं हो पा रहे हैं। तालाब को स्वीमिंग पूल बना कर बच्चों को लूटा जा रहा था, जिससे एक बच्चे की जान असमय ही चली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, इसके अलावा एक विवाहिता ने फांसी लगा ली व एक शव बरामद हुआ है। पहली घटना […]
भारतीय जनता पार्टी ने सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष घोषित कर दिया है। जातिगत दृष्टि से निर्णय सही माना जा रहा है, लेकिन क्षेत्रीय दृष्टि से भाजपा में पूर्वांचल के नेताओं का दब-दबा बढ़ गया है, जबकि भाजपा को सत्ता दिलाने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका मानी […]
बदायूं में सोत नदी के किनारे बने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व पूर्व विधायक आबिद रजा के भवन के संबंध में और खोजबीन की गई, तो और भी चौंकाने वाला रिकॉर्ड सामने आया। नियत प्राधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट में भी आबिद रजा के भवन को हर दृष्टि से निर्विवाद घोषित किया गया है। तहसील […]