बदायूं जिले में प्रथम चरण में होने वाले स्थानीय नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े-बड़े महारथी भी उतार दिए हैं। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया। स्वामी प्रसाद मौर्य का गदगद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत […]
बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में एक ऐसे व्यक्तित्व की तस्वीर उभर आती है, जो व्यवहार से संत हैं। अभिवादन में हरि बोल कहने वाले, मधुर वाणी से सबको लुभाने वाले, हमेशा विवाद से दूर रहने की सलाह देने वाले […]
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश में डच सहयोग से नवीन तकनीकी का प्रयोग कर कम लागत एवं कम समय में अच्छी सड़कों के निर्माण हेतु आगामी 8 एवं 9 दिसम्बर को राष्ट्रीय स्तर का कार्यशाला का आयोजन कराया जायेगा, जिसमें टेक्नोलाॅजी पार्टनर के साथ-साथ भारत सरकार के मंत्रिगण एवं […]
बदायूं में मुख्य विकास अधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने विकास भवन स्थित ढेड़ दर्जन से अधिक कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, तो छह अधिकारी, 18 कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय से नदारद पाए गए। सीडीओ ने घोर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जवाब-तलब करने तथा विभागीय अधिकारियों से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश […]
बदायूं में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के अन्तर्गत आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बिना अनुमति के कोई भी प्रत्याशी नुक्कड़ सभाएं एवं जुलूस नहीं निकालेगा। बैंक खाते खुलवाकर व्यय रजिस्टर तैयार करें। चुनाव में व्यय की गई धनराशि का आंकलन आयोग की रेट लिस्ट के अनुसार ही […]
बदायूं जिले के स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कई स्थानों पर चक्रव्यूह में फंसे हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सबसे छोटी नगर पंचायतों में से एक वजीरगंज को सर्वाधिक गंभीरता से ले रहा है। वजीरगंज में भाजपा के कई बड़े नेता जुटे, जिन्होंने भाजपा के लिए […]
बदायूं जिले के कस्बा उघैती में रहने वाले दोपहिया वाहन स्वामियों को अब शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। कस्बा उघैती में एक बेहतरीन सर्विस सेंटर खुल गया है, जिसका आज पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। कस्बा उघैती में बदायूं-इस्लामनगर मार्ग के किनारे बाइक सर्विस सेंटर खोला गया है, जिसका […]
बदायूं जिले में फर्जी धारायें बना कर लंबे समय से बेची जा रही हैं, इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को ही नहीं, बल्कि शासन को भी है, लेकिन भ्रष्ट फार्मासिस्ट और भ्रष्ट डॉक्टर जेल नहीं भेजे जा रहे हैं। धारा बेचने का एक प्रकरण सुबूत सहित सामने आया है, लेकिन भ्रष्टाचारियों को अभी भी जेल नहीं भेजा […]
बदायूं नगर पालिका परिषद से पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी निवर्तमान पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के पक्ष में समाजवादी पार्टी एकजुटता के साथ जमकर मेहनत करती नजर आ रही है। चित्रांश नगर में गुलशन सक्सेना के आवास पर देर शाम समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तमाम लोगों के बीच बैठ कर परिचर्चा की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष […]
बदायूं में पत्रकारों से बात करते हुए उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव डिप्रेशन में हैं, सत्ता खोने के बाद उनको समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने देवरिया की भुखमरी की घटना पर अनिभिज्ञता जताई। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बदायूं आये थे, वे पहले भाजपा विधायक […]