अखिलेश यादव ने बदायूं विधान सभा क्षेत्र से घोषित नहीं किया प्रत्याशी

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने 235 विधान सभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अखिलेश के प्रत्याशियों की सूची में 171 सपा विधायक ही हैं, साथ ही 64 अलग प्रत्याशी हैं। बदायूं जिले के छः विधान सभा क्षेत्रों में से उनकी सूची में पांच विधान सभा क्षेत्रों के नाम हैं।

अखिलेश की सूची में सहसवान से राज्यमंत्री व विधायक ओमकार सिंह यादव, शेखूपुर से विधायक आशीष यादव, बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य “राजू” का नाम दिखाई दे रहा है, इसी तरह दातागंज से कैप्टन अर्जुन और बिल्सी से विमल कृष्ण अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है, सपा ने भी इन्हीं को प्रत्याशी बनाया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि बदायूं सदर क्षेत्र को उनकी सूची में जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि बदायूं विधान सभा क्षेत्र से अखिलेश यादव का योद्धा कोई और होगा, तभी स्थान रिक्त रखा गया है। अखिलेश की सूची में बदायूं विधान सभा क्षेत्र का नाम न होने के चलते कई तरह की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है, यहाँ बता दें कि सपा फखरे अहमद शोबी के नाम की घोषणा कर चुकी है।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

चुनावी संग्राम में अपने योद्धाओं के साथ ही उतरेंगे अखिलेश, युवा खुश

जो सरकार का नहीं, वो हमारा भी नहीं, सुन्नी बनाम देवबंदी का नारा उछाला

गौतम संदेश की मोबाईल एप लांच, अपडेट रहने के लिए तत्काल इन्स्टॉल करें

Leave a Reply