ख्वाजा से की सपा व सहसवान क्षेत्र को शैतान से बचाने की दुआ

ख्वाजा से की सपा व सहसवान क्षेत्र को शैतान से बचाने की दुआ
विश्व प्रसिद्ध दरगाह अजमेर शरीफ में ब्रजेश यादव।
विश्व प्रसिद्ध दरगाह अजमेर शरीफ में ब्रजेश यादव।

समाजवादी पार्टी और सहसवान विधान सभा क्षेत्र को शैतान की नजरों से बचाने की दुआ लेकर लोकप्रिय युवा नेता ब्रजेश यादव अजमेर शरीफ दरगाह पहुंच गये हैं। उन्होंने दरगाह पर चादरपोशी करते हुए सहसवान क्षेत्र में शांति और खुशहाली बढ़ते रहने की दुआ की।

बदायूं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व लोकप्रिय युवा सपा नेता ब्रजेश यादव अपनी टीम के साथ अजमेर शरीफ पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पार्टी और शीर्ष नेतृत्व को शैतान की नजरों से बचाने की दुआ की, साथ ही उन्होंने सहसवान विधान सभा क्षेत्र की तरक्की के लिए भी दुआ की। विश्व प्रसिद्ध दरगाह पर चादर चढ़ाते हुए उन्होंने सहसवान विधान सभा क्षेत्र को शैतान की नजरों से बचाने की दुआ की।

रास्ते में फोन पर जनसमस्यायें सुनते ब्रजेश यादव।
रास्ते में फोन पर जनसमस्यायें सुनते ब्रजेश यादव।

अत्यधिक व्यस्ताओं के बीच उन्हें अजमेर शरीफ दरगाह की याद आई, तो पल पर की भी की देर किये बिना अपनी टीम के साथ दौड़ पड़े। रास्ते में क्षेत्र की समस्याओं को फोन पर निस्तारित करते हुए उन्होंने वहां पहुंच ही चैन की सांस ली। बता दें कि ब्रजेश यादव ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के बेटे हैं। ओमकार सिंह यादव सहसवान विधान सभा क्षेत्र से ही विधायक चुने जाते रहे हैं। ब्रजेश यादव एमएलसी, सपा जिलाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव के दामाद भी हैं।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

ब्रजेश यादव के प्रयास से बंदियों ने समाप्त की भूख हड़ताल

आदर्श आचरण के चलते राजनीति में ब्रजेश यादव का कद बढ़ा

ब्रजेश यादव के निशाने पर आये बीएसए, जमकर हड़काया

जेल अधीक्षक, जेलर और सीओ निलंबित, छा गये ब्रजेश यादव

One Response to "ख्वाजा से की सपा व सहसवान क्षेत्र को शैतान से बचाने की दुआ"

Leave a Reply