सपनों की सड़क: अखिलेश ने किया यमुना एक्सप्रेस वे का लोकार्पण

    लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना यमुना एक्सप्रेस वे आखिर जनता के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा उदघाटन होने के बाद आज शाम से ही इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेस वे के कारण आगरा से दिल्ली तक की दूरी महज़ दो घंटे में तय की जा सकेगी। आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ने वीडियो कोन्फ़्रेसिंग के जरिये इसका लोकार्पण कर उदघाटन का वीडियो जारी किया। समारोह स्थल पर 60 से अधिक बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गईं थी। इस मार्ग की मॉनिटरिंग एफ 1 बुद्ध सर्कल स्थित कंट्रोल रूम से की जाएगी। सीसीटीवी भी यहीं से सम्बद्ध रहेंगे।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अभी काफी काम अधूरा पड़ा है जिसे पूरा करने के लिए जेपी इंफ्राटेक को छह माह का समय दिया गया है।   अभी इसकी चौड़ाई छह लेन की है जिसे भविष्य में आठ लेन का कर दिया जाएगा। इसकी लंबाई 165.5 किलोमीटर है। यमुना एक्सप्रेस वे के लिए जेपी इंफ्राटेक से 2003 में करार हुआ था और इस पर काम 2007 में शुरू हुआ था। आज 5 साल बाद यह ड्रीम प्रोजेक्ट बनकर तैयार है और जनता को समर्पित है।

Leave a Reply