पत्रकार यशवंत को पत्रकार दंपति ने फंसाया

पत्रकार यशवंत को पत्रकार दंपति ने फंसाया

भड़ास4मीडिया वेब साइड के संस्थापक और पत्रकार यशवंत सिंह को एक न्यूज चैनल के प्रबंध संपादक और उसकी पत्नी ने कानूनी तौर पर शिकंजे में फांस लिया है। आरोप है कि प्रबंध संपादक की पत्नी को अभद्र एसएमएस भेजा और रुपयों की मांग की। आरोपी यशवंत की जमानत याचिका सोमवार को अदालत ने खारिज कर दी। अगली तारीख चार जुलाई लगाई है। उधर यशवंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर देश भर के पत्रकारों में रोष देखा जा रहा है। देश के हर कोने से यशवंत को फंसाने की निंदा की जा रही है। फेसबुक पर हजारों लोगों ने यशवंत के पक्ष में मोर्चा खोल रखा है। अधिकांश लोगों का यही मानना है कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते यशवंत को पुलिस से मिल कर फंसाया गया है।

Leave a Reply