जस्ट डायल सर्विस के सहारे फंस गई बिहार की लड़की

जिस्म फरोशी का धंधा करने वाले रॉबर्ट के चंगुल में फंसी बिहार की लड़की अपने साथ हुये शोषण के बारे में बताते हुए
जिस्म फरोशी का धंधा करने वाले रॉबर्ट के चंगुल में फंसी बिहार की लड़की अपने साथ हुये शोषण के बारे में बताते हुए

                   किरन कांत

नौकरी की तलाश में जस्ट डायल सर्विस का सहारा लेने वाली एक मजबूर लड़की जिस्म फरोशी का धंधा कराने वाले एक खूंखार गिरोह के चंगुल में जा फंसी। किसी तरह उसने प्रेमी को फोन कर बुलाया और फिर प्रेमी के साथ जाकर कर लड़की ने पुलिस को सनसनीखेज वारदात की जानकारी दी, तो पुलिस ने हरिद्वार की ज्वालापुर कॉलोनी में तत्काल छापा मारा, जहां से पुलिस ने दिल्ली की रहने वाली दो लकड़ियों को बरामद किया है। गिरोह का सरगना और उसकी पत्नी भागने में सफल रहे।

जिस्म फरोशी का धंधा करने वाले रॉबर्ट के घर से बरामद दो लड़कियां
जिस्म फरोशी का धंधा करने वाले रॉबर्ट के घर से बरामद दो लड़कियां

जिस्म फरोशी के धंधे का खुलासा करने वाली लड़की बिहार की रहने वाली है। उसने बताया कि नौकरी की तलाश में उसने जस्ट डायल सर्विस का सहारा और ब्यूटी पार्लर में रिक्त स्थान के बारे में जानकारी ली। उसी जानकारी के सहारे वो लड़की जिस्म फरोशी के धंधेबाजों के हत्थे चढ़ गई। उसे जो नंबर दिया गया था, वह इस गिरोह के संचालक रॉबर्ट का था। रॉबर्ट ने उसे नौकरी के लिए हरिद्वार बुलाया। वह अपने प्रेमी के साथ हरिद्वार आई, तो बहाना बनाकर उसके प्रेमी को वापस भेज दिया गया और रॉबर्ट लड़की को साथ ले गया। रॉबर्ट हरिद्वार की पॉश कालोनी ज्वालापुर स्थित किराये के मकान में उसे ले आया, जहां रॉबर्ट की पत्नी भी थी, इसलिए उसे कोई शक नहीं हुआ। फिर एक दिन रॉबर्ट उसे देहरादून लेकर गया और यहाँ उसे एक होटल में ठहरा दिया, जहाँ रात भर उसके साथ रेप किया गया। वापस लाकर रॉबर्ट ने भी उसके साथ रेप किया और मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी। इसके बाद किसी तरह उसने अपने प्रेमी को फ़ोन किया और मौका पाकर घर से भाग गई। फिर दोनों ने पुलिस को जाकर पूर घटना क्रम की जानकारी दी, तो पुलिस भी यह सब जान कर दंग रह गई। लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने रॉबर्ट के घर से दिल्ली की दो लड़कियां बरामद की हैं, लेकिन गिरोह का संचालक रॉबर्ट और उसकी पत्नी फरार होने में सफल रहे।

हरिद्वार के सीओ सिटी जेआर जोशी ने बताया कि सरगना की तलाश में पुलिस की एक टीम गठित कर खोज की जा रही है, वहीं आह्वान किया कि इंटरनेट की जानकारियों का लोगों को व्यक्तिगत तौर पर पता कर लेना चाहिए।

Leave a Reply