सेक्स के बाद प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल

सेक्स के बाद प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल
सेक्स के बाद प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल
सेक्स के बाद प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल

दोनों ने हमेशा की तरह खुशी-खुशी शारीरिक संबंध बनाये। बाद में बातें करते हुए प्रेमी ने हमेशा की तरह ही शादी करने का सवाल दोहराया, तो प्रेमिका ने भी हमेशा की तरह ही शादी करने से साफ़ मना कर दिया, इस पर बहशी प्रेमी ने योजनाबद्ध तरीके से प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़ में बंसल नगर क्षेत्र के ज्वालापुरी की निवासी भजन गायिका हिना शर्मा और कृष्णा टोला निवासी तरुण पुत्र सुनील के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे, जो शारीरिक रिश्ते में भी बदल चुके थे। दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे, इसके बावजूद गुरुवार की शाम को तरुण ने हिना का बेरहमी से कत्ल कर दिया। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने तरूण को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पुलिस वाले भी हकीकत जान कर दंग रह गये। तरूण ने पुलिस को बताया कि उसके और हिना के बीच प्रेम संबंध थे। रोज मोबाईल से घंटों बात करते थे एवं एकांत में मिल कर शारीरिक संबंध भी बनाते रहते थे। वह शादी करना चाहता था, पर हिना शादी को तैयार नहीं थी।

तरुण ने पुलिस को बताया कि सात मार्च को शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसने शादी की बात दोहराई, तो हिना ने साफ़ मना कर दिया, तो उसने हिना की हत्या करने का इरादा बना लिया। शव की दशा देखकर लोग दहल उठे। चाकू से पेट फाड़ा गया था, पसलियाँ कटी हुई थीं, साथ ही दिल व फेफड़े भी पूरी तरह से बेकार थे। इसके बाद लाश को बोरे में भर कर दोस्त रितेश वाष्र्णेय पुत्र कृष्ण गोपाल वाष्र्णेय और अखिलेश गोस्वामी पुत्र अनिल गोस्वामी निवासीगण मानिक चौक की मदद से बाइक से ले जाकर बोरा अशोक नगर स्थित नाले में फेंक दिया था।पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है एवं तरुण के पास से हिना मोबाईल भी बरामद हुआ है। घटना अलीगढ़ में चर्चा का विषय बनी है।

One Response to "सेक्स के बाद प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल"

Leave a Reply