भगवा दल में जायेंगे कांग्रेसी भगवान

kamalकांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। प्रभावशाली जनप्रिय नेता पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं, जिससे बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के जनाधार में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है।

बदायूं निवासी भगवान सिंह शाक्य बदायूं और आसपास के क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले लोकप्रिय नेता हैं, वह प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं और फिलहाल कांग्रेस में हैं। पिछला विधान सभा चुनाव वह कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे, लेकिन कुछ हजार मतों के अंतर से पिछड़ गए, अब उन्होंने आंवला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, पर अब तक यह साफ नहीं था कि वह चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे, लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं, जिससे साफ है कि वह आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे। सूत्रों का कहना है कि कल मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह उन्हें सदस्यता ग्रहण करायेंगे।

भगवान सिंह शाक्य के आने से भाजपा का जनाधार बढ़ सकता है, हाशिये पर पड़ी भाजपा त्रिकोणीय संघर्ष करने की अवस्था में आ सकती है। फिलहाल भगवान सिंह के भाजपा में जाने की चर्चा से उनके विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई है, वहीं आंवला क्षेत्र से सांसद बनने का सपना देख रहे कई नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई है।

Leave a Reply