आखिरी नामजद भी गिरफ्तार, राहुल गांधी दिल्ली से निकले

आखिरी नामजद भी गिरफ्तार, राहुल गांधी दिल्ली से निकले
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी

बदायूं जिले में उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव कटरा सादातगंज की दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना में आज सुबह आखिरी बचा नामजद आरोपी उर्वेश यादव भी गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस अभी तक अज्ञात लोगों सहित घटना के खुलासे के संबंध में कुछ नहीं बता पा रही है।

उल्लेखनीय है कि गाँव कटरा सादातगंज निवासी एक मौर्य परिवार की 12 और 14 वर्ष उम्र की चचेरी-तहेरी बहनें मंगलवार की रात करीब 8 बजे जंगल में शौच को गई थीं, तभी वह गायब हो गईं। देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो दोनों बहनों का कहीं पता नहीं चला। घबराये परिजन रात में ही पुलिस चौकी पर गये और मदद की गुहार लगाई, तो मौके पर मौजूद सिपाही सर्वेश यादव व छत्रपाल ने उन्हें गालियाँ दीं और पीट कर भगा दिया। बेटियों के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होने की आशंका को लेकर और पुलिस से भयभीत परिजन स्वयं ही पूरी रात लड़कियों को खोजते रहे, पर लड़कियों का पता नहीं चला। बुधवार की सुबह गाँव के पास ही आम के पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले थे। इस घटना में पुलिस ने आरोपी सिपाही सर्वेश यादव, आरोपी सिपाही छत्रपाल, आरोपी अवधेश यादव और आरोपी पप्पू यादव पहले ही गिरफ्तार कर लिए हैं।

उधर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी दिल्ली से कटरा सादातगंज पहुंचने के लिए निकल लिए हैं। बताया जा रहा है कि वह दोपहर 12 बजे तक पहुंच जायेंगे।

संबंधित खबर व लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

अगवा कर दुष्कर्म के बाद यादवों पर बहनों की हत्या का आरोप

दुष्कर्म और दोहरे हत्या कांड में सीबीआई जांच की मांग

पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद सक्रिय हुई उत्तर प्रदेश सरकार

फरार दूसरा सिपाही भी गिरफ्तार, तीन आरोपी जेल गये

जनता को ही छीनना पड़ेगा न्याय

Leave a Reply