पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एसओ और बदमाश घायल

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एसओ और बदमाश घायल

बदायूं जिले की उघैती थाना पुलिस को पिछले दिनों चकमा देकर बदमाश फरार हो गये थे लेकिन, पुलिस की सतर्कता के चलते इस बार बदमाश फंस गये। गोलीबारी में एसओ और एक बदमाश घायल हुए हैं। पकड़ा गया बदमाश इनामी है, वहीं दूसरे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है। […]

किसान से रिश्वत लेकर खेत न नापने वाला लेखपाल गया जेल

किसान से रिश्वत लेकर खेत न नापने वाला लेखपाल गया जेल

बदायूं पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोपी एक लेखपाल को आज जेल भेज दिया। एक किसान ने लेखपाल को खेत नाप कर पूरा करने के बदले रिश्वत दी थी लेकिन, रिश्वत लेने के बाद भी लेखपाल ने खेत पूरा नहीं किया। पीड़ित किसान की शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उघैती […]

रीयल मुठभेड़ में पुलिस पर भारी पड़े बदमाश, बाइक छोड़ फरार

रीयल मुठभेड़ में पुलिस पर भारी पड़े बदमाश, बाइक छोड़ फरार

बदायूं जिले में पुलिस की बदमाशों से देर रात रीयल मुठभेड़ हो गई। बदमाश पुलिस पर भारी पड़ गये लेकिन, ग्रामीणों के एकजुट हो जाने पर बदमाश दो बाइक छोड़ कर अँधेरे का लाभ उठाते हुए जंगल में भाग गये। पुलिस सक्रिय होती तो, बदमाश पकड़े जा सकते थे। उघैती थाना क्षेत्र में सहसवान-बिसौली मार्ग […]

लूट के बाद किसान को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

लूट के बाद किसान को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

बदायूं जिले में पशु-पक्षियों की हत्या पर लोग चौंक जाते हैं, आक्रोशित हो उठते हैं लेकिन, यहाँ इंसान की मौत होने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होती, इसीलिए इंसान की हत्या को पुलिस भी गंभीरता से नहीं लेती। लूट के बाद हत्या हो गई लेकिन, 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ ही नजर आ रही […]

अनुभवहीन एसओ प्रमेन्द्र कुमार का विकेट गिरा, क्षेत्र में जश्न

अनुभवहीन एसओ प्रमेन्द्र कुमार का विकेट गिरा, क्षेत्र में जश्न

बदायूं जिले के थाना उघैती में तैनात अनुभवहीन एसओ प्रमेन्द्र कुमार का विकेट आखिर गिर ही गया। पहले दिन से ही लापरवाही और गंभीर आरोपों को झेल रहे प्रमेन्द्र कुमार को एंपायर आउट करार देने को तैयार नहीं थे, जबकि क्षेत्र की पीड़ित जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। बताते हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक […]

कर्मचारियों और अफसरों की लापरवाही से किसान की मौत, हंगामा

कर्मचारियों और अफसरों की लापरवाही से किसान की मौत, हंगामा

बदायूं जिले में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। कोई कर्मचारी और कोई अफसर आम जनता की सुनने तक को तैयार नहीं दिख रहा। प्रशासनिक लापरवाही के चलते लोग काल के गाल में समाते जा रहे हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों को आश्वासन की घुट्टी पिला कर शांत करा दिया जाता है […]

चोटी कटने के बाद किशोरी की हालत खराब, किशोरी एडमिट

चोटी कटने के बाद किशोरी की हालत खराब, किशोरी एडमिट

बदायूं जिले में चोटी कटवा एक फिर सक्रिय हो गया है। एक किशोरी की चोटी काटी गई है। किशोरी की हालत खराब है। निजी चिकित्सक के यहाँ किशोरी का उपचार चल रहा है। घटना के चलते महिलायें दहशत में नजर आ रही हैं। स्तब्ध कर देने वाली वारदात उघैती थाना क्षेत्र के गाँव खितौरा की […]

हत्या कर शव लटकाया, पुलिस मान रही आत्म हत्या

हत्या कर शव लटकाया, पुलिस मान रही आत्म हत्या

बदायूं जिले के थाना उघैती क्षेत्र में हर दिन हालात खराब होते जा रहे हैं। गला दबा कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस हत्या को आत्म हत्या करार देने में जुटी नजर आ रही है। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है एवं गाँव के लोग स्तब्ध नजर आ रहे हैं। उघैती […]

फल तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने गरीब दंपत्ति को पीटा

फल तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने गरीब दंपत्ति को पीटा

बदायूं जिले में पुलिस, दबंग और भ्रष्टाचारियों के बीच गठबंधन हो गया है, जिसका दुष्परिणाम आम जनता झेल रही है। चारों दिशाओं में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन, आम जनता की कोई सुनने तक को तैयार नहीं है। उम्रदराज लोगों का कहना है कि ऐसे हालात उन्होंने कभी नहीं देखे। पुलिस से दुराचारी हमेशा डरते […]

पत्नी-बच्चों के सामने तालिबानी अंदाज में गरीब की हत्या

पत्नी-बच्चों के सामने तालिबानी अंदाज में गरीब की हत्या

बदायूं जिले का उघैती थाना क्षेत्र तालिबानों जैसा इलाका बनता जा रहा है। उघैती क्षेत्र में नियम-कानूनों का कोई महत्व नहीं है। एसओ प्रमेन्द्र कुमार जो सोच ले, जो कर दे, वही नियम-कानून हो जाता है, इसीलिए पुलिस की अहमियत निरंतर घटती जा रही है। एसओ जघन्य वारदातों का खुलासा करने में पूरी तरह असफल […]