बदायूं जिले के अभिवावकों को लूटने के उद्देश्य से ही कर्मचारियों का एक गिरोह एक बड़े ग्रुप के स्कूल की फ़्रैन्चाइजी ले आया है। सत्र शुरू करने की जल्दबाजी में भवन के निर्माण में मानकों पर ध्यान नहीं दिया गया है। भवन का निर्माण नियम विरुद्ध हुआ है, इसके बावजूद मान्यता के लिए आवेदन कर […]
बदायूं में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्रज क्षेत्र के मंडल प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की, उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ से देर रात बरेली पहुंच गये […]
बदायूं जिले की नगर पंचायत उसहैत में स्थित बाबा कालसेन के मंदिर परिसर में युवा मंच संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत उसहैत में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। भ्रष्टाचार पर जोरदार वार करने का संगठन ने संकल्प लिया। होली के अवसर पर आयोजित की गई बैठक […]
बदायूं जिले के कस्बा बिसौली में दलाली के लालच में किरायेदारों को भड़काने वाला सत्ता पक्ष का कुख्यात भ्रष्ट नेता पोल खुलने के बाद मुंह छुपाता घूम रहा है, साथ ही इधर-उधर सफाई देता नजर आ रहा है। तीन दबंग किरायेदार जमीन हथियाने का प्रयास यह कहते हुए कर रहे थे कि मालिक ने […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रह चुके और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री का दायित्व संभाल चुके सलीम इकबाल शेरवानी कुछ ज्यादा ही सक्रियता नजर आ रहे हैं। वे क्षेत्र में लगातार आ रहे हैं, आम जनता से मिल रहे हैं, साथ ही समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से भी लगातार संपर्क कर रहे हैं, […]
बदायूं के जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का दायित्व संभाल रहे डॉ. भारत भूषण पुष्कर जमकर मनमानी करते नजर आ रहे हैं। तबादला होने के बावजूद कार्यभार नहीं छोड़ रहे हैं, साथ ही नियमों के विरुद्ध आर्थिक कार्य भी कर रहे हैं। शासन व विभागीय अफसरों के आदेशों की अवहेलना होने से आम जनता […]
बदायूं जिले के कस्बा बिसौली में केशव अग्रवाल की जमीन से किरायेदार दुकानदारों द्वारा कब्जा न छोड़ने के प्रकरण में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय और किरायेदार दुकानदारों का कहना है कि गौतम संदेश ने उनका पक्ष प्रकाशित नहीं किया। दुर्गेश वार्ष्णेय ने वायरल वीडियो के बारे में बताया कि वह कोतवाली में संबंधों […]
बदायूं जिले के ब्लॉक दहगवां में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि डीसीबी के पूर्व चेयरमैन व सपा नेता ब्रजेश यादव रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सतीश यादव एवं संचालन सुभान अहमद ने किया। बैठक के बाद ब्रजेश यादव ने क्षेत्र के तमाम गांवों में भ्रमण किया। बैठक में मुख्य […]
बदायूं जिले का कस्बा बिसौली पिछले कई दिनों से छाया हुआ है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय द्वारा कोतवाली में इंस्पेक्टर पंकज लवानिया के सामने तांडव करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी चारों ओर निंदा की जा रही है। आम जनता के बीच वायरल वीडियो से भारतीय जनता पार्टी की जमकर फजीहत […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद संघमित्रा मौर्य ने सांसद निधि से प्रेस क्लब के लिए कक्ष बनवाने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव को लेकर उनके समर्थक दावा कर रहे हैं कि पत्रकारों के हित में पहली बार किसी ने कुछ किया है। कुछेक पत्रकार भी गदगद बताये जा रहे हैं, जबकि […]