भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने भू-खंड खरीदा, बैनामा होते ही बनने लगेगा आवास

भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने भू-खंड खरीदा, बैनामा होते ही बनने लगेगा आवास

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के बारे में विरोधी अंदर ही अंदर यह खबर फैलाते रहते हैं कि वे अगला चुनाव कहीं और से लड़ेंगी। कुछेक लोग विरोधियों की बातों पर विश्वास कर भी लेते होंगे लेकिन, अब विरोधियों के मुंह हमेशा के लिए बंद हो जायेंगे, क्योंकि डॉ. संघमित्रा मौर्य ने आवास बनाने के लिए जमीन खरीद ली है, जिस पर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

पढ़ें: उच्च शिक्षित दबंग महिला हैं संघमित्रा मौर्य, मुलायम सिंह से भिड़ चुकी हैं

लोकसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं जिले के प्रभारी थे। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तो, अचानक से उनकी बेटी डॉ. संघमित्रा मौर्य का नाम सामने आया, उन्होंने कम समय में बेहद कड़ी मेहनत की और समाजवादी पार्टी के अजेय कहे जाने वाले प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को बड़ी ही आसानी से हरा दिया, जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का लोकसभा चुनाव में गठबंधन था। डॉ. संघमित्रा मौर्य सांसद चुन गईं पर, उन्हें भाजपा वाले ही बहुत ज्यादा प्राथमिकता नहीं दे रहे थे। विरोधियों के साथ भाजपा वाले भी यह मान रहे थे कि हाई-प्रोफाइल नेत्री हैं, सो अगला चुनाव कहीं और से लड़ेंगी लेकिन, डॉ. संघमित्रा मौर्य ने अफवाहों पर न जवाब दिया और न ध्यान दिया, वे अपनी धुन में व अपनी गति में चलती रहीं और आम जनता के हृदय में जगह बनाने का प्रयास करती रहीं।

अब वे भाजपा के एक-एक पदाधिकारी को जान गई हैं, वे एक-एक कार्यकर्ता को पहचान गई हैं, उनके लखनऊ और दिल्ली आवास पर कार्यकर्ताओं जाने लगे हैं, वे कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कुछ भी करने को तत्पर हो जाती हैं। बड़बोले डीएम और राजनीति के धुरंधर बनने का प्रयास करने वाले एसएसपी को हटवा कर अपना लोहा मनवा चुकी हैं। जिला पंचायत चुनाव में वर्षा यादव को टिकट दिलवा कर और उन्हें विजयी बनवा कर कार्यकर्ताओं का दिल जीत चुकी हैं। कार्यकर्ता उन पर जमकर प्रेम वर्षा रहे हैं, जिससे उन्हें यहाँ की मिटटी से प्यार हो गया है, सो वे अब बदायूं छोड़ कर कहीं नहीं जाने वाली।

डॉ. संघमित्रा मौर्य ने आवास विकास कॉलोनी में एक बड़ा भू-खंड खरीद लिया है, जिसका बैनामा गुरुवार को होगा, इसके बाद तेजी से निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। भू-खंड के बैनामे और आवास के निर्माण के बाद विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों पर स्वतः ही विराम लग जायेगा। स्पष्ट है कि डॉ. संघमित्रा मौर्य अब बदायूं की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगी और पूरी दमदारी के साथ अगला लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply