सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने पैर छूने पर भी नहीं छोड़ा सुगंधा का संचालक

सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने पैर छूने पर भी नहीं छोड़ा सुगंधा का संचालक

बदायूं शहर में लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं, ऐसे दुःखभरे वातावरण में भी कुछ लोगों की आत्मा नहीं जाग रही है। लोगों की मजबूरी का मुनाफाखोर दुरूपयोग करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मुनाफाखोर तेजतर्रार सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और तेजतर्रार सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के निशाने पर आ गया। मुनाफाखोर की दुकान सील कर दी गई है।

दुःखद वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। इंद्राचौक के निकट सुगंधा नाम का किराना स्टोर और रेस्टोरेंट है। राजनैतिक और प्रशासिनक पहुंच के बल पर सुगंधा का संचालक दैनिक जरूरतों का सामान खुलेआम कई गुना दामों पर बेच रहा था। सूत्रों का कहना है कि अफसरों के पास शिकायत पहुंची तो, इसे अफसरों द्वारा मौखिक चेतावनी दी गई कि सामान प्रिंट रेट पर ही बेचे पर, राजनैतिक पहुंच के अहंकार में मस्त संचालक ने अफसरों की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया।

बताते हैं कि सुगंधा के संचालक द्वारा की जा रही लूट के संबंध में अफसरों से पुनः शिकायत की गई तो, तेजतर्रार सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और तेजतर्रार सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये, अफसरों ने सामान बेचते हुए स्वयं पकड़ लिया। सुगंधा के संचालक ने पहले तो अकड़ दिखाने का प्रयास किया लेकिन, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के तेवर देखे तो, सिकुड़ गया और फिर हाथ जोड़ते हुए पैर तक पकड़ने लगा और छोड़ने की गुहार लगाने लगा।

अमित कुमार और विनय कुमार द्विवेदी का दिल नहीं पिघला तो, थाना सिविल लाइंस के एसओ ओपी गौतम ने झिड़क दिया, जिसके बाद संचालक समझ गया कि वह कार्रवाई से अब नहीं बचने वाला। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने अपने सामने ही दुकान सील करवा दी। आगे की कार्रवाई खाद्य विभाग द्वारा की जा रही है। सुगंधा रेस्टोरेंट सील होने से उपभोक्ता खुश नजर आ रहे हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply