बदायूं स्थित जिला कारागार में मौत के घाट उतार दिए गये तुकमेश यादव की गंगा किनारे राजघाट पर अन्येष्टि कर दी गई। जेल के तीन अफसरों सहित छः लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा हत्या और हत्या के षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम में हत्या होने के साक्ष्य मिले हैं। मृतक के […]
बदायूं जनपद में आज सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा मारे गये छापे में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ। शत-प्रतिशत गेहूं के बीज की बिक्री न होने पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा घातक रासायनिक तत्वों से युक्त गेहूं का बीज बाजार में बेच दिया और शासकीय धन की भरपाई कर दी। प्रताप सिंह भदौरिया ने […]
बदायूं जेल प्रशासन की मनमानी इस सीमा पर पहुंच गई है कि एक विचाराधीन बंदी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव का साला है। घटना के बाद प्रदेश स्तर तक हड़कंप मच गया है। राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई कराने के निर्देश […]
बदायूं के लोगों के लिए बड़ी ही भयावह खबर है। बदायूं जिले में दिमागी बुखार (जापानी बुखार) फैल रहा है। दिमागी बुखार की चपेट में आकर एक बच्चा दम तोड़ चुका है एवं मृतक का जुड़वाँ भाई मौत से जूझ रहा है। उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव कोन का नगला निवासी हरीचन्द्र के जुड़वाँ बेटे […]
बदायूं जिले में बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले पूर्व विधायक योगेन्द्र सागर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। ज्योति शर्मा कांड में फंसे पूर्व विधायक योगेन्द्र सागर के विरुद्ध पार्टी ने कार्रवाई नहीं की, जिससे अब हुई कार्रवाई से अधिकांश लोग स्तब्ध हैं। […]
लापता महिला का जंगल से सिर कटा शव बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतका का पति पुलिस की हिरासत में है। घटना बदायूं जिले में स्थित मुजरिया थाना क्षेत्र के गाँव गैथुलिया की है, जहां से मंजू (22) शुक्रवार से गायब थी। पुलिस ने […]
दो बच्चों के साथ महिला का अपहरण हुए बीस दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज नहीं किया है और न ही पुलिस अपहृतों को खोजने में रूचि ले रही है। पुलिस की उदासीनता और मनमानी की शिकायत डीजीपी से की गई है। घटना बदायूं जिले में स्थित उसावां थाना क्षेत्र […]
बदायूं के ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में आज “विश्व पृथ्वी दिवस” अविस्मरणीय व रोचक ढंग से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ किया, साथ ही पृथ्वी को सुरक्षित रखने के अनेक सुझाव दिए। इस अवसर पर नव-निर्मित ‘ब्लूम्स’ के परिसर में पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने हेतु एक नई पहल प्रारम्भ की गई, जिसके तहत छात्र-छात्राओं […]
उपजिलाधिकारी कार्यालय से दस कदम दूर स्थित मंदिर में स्थापित मूर्तियों को तोड़ दिया गया है। घटना की सूचना फैलने के बाद लोगों में रोष व्याप्त है, लेकिन पुलिस अभी भी उदासीन नजर आ रही है। घटना बदायूं जिले के कस्बा बिसौली की है। बताते हैं कि उपजिलाधिकारी कार्यालय से मात्र दस कदम दूर स्थित […]
बदायूं के सपा जिलाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव के रिश्तेदार को जेल से निकाल कर घुमाने के प्रकरण में सिपाही बर्खास्त हो चुके हैं, इसके बावजूद सिपाही सुधरने को तैयार नहीं है। अब बसपा के पूर्व विधायक योगेन्द्र सागर के रिश्तेदार को सिपाही मस्ती कराते नजर आये हैं। सूचना फैलने से हड़कंप मच […]