बदायूं शहर में अधिकांश बैंकों के एटीएम नहीं चल रहे हैं लेकिन, अंजान उपभोक्ता उन्हें यूज कर लें तो, उसके एकाउंट से अक्सर रूपये कट जाते हैं। उपभोक्ता कस्टमर केयर और शाखा प्रबंधक से शिकायत करते हैं तो, उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जाता, जिससे माना जा रहा है कि शाखा प्रबंधकों की […]
बदायूं जिले में त्वरित न्यायालय के तेजतर्रार अपर सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार पांडेय के निशाने पर थाना जरीफनगर के लापरवाह थानाध्यक्ष आ गये। तेजतर्रार न्यायाधीश ने एसएसपी को आदेश दिया है कि लापरवाह एसओ के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करें और कार्रवाई न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। सत्र परीक्षण संख्या- 1224/10 के प्रकरण में थाना जरीफनगर […]
बदायूं में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णन की जयंती पर मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुए, साथ ही बच्चों ने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। ब्लूमिंगडेल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित किये गये कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक ज्योति मेंदीरत्ता, […]
दातागंज विधान सभा क्षेत्र में स्थित बाढ़ से प्रभावित गांव जटा के पीड़ित लोगों की मदद करने दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” पहुंचे, उनके साथ जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, उप-जिलाधिकारी दातागंज दिनेश कुमार सिंह एवं दातागंज के चेयरमैन आकाश वर्मा मौजूद रहे, सभी ने जटा गांव पीड़ितों की समस्यायें सुन कर निराकरण करने के निर्देश दिए। जटा के लोग कटरा सआदतगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ठहरे हुए हैं। पीड़ितों ने बताया कि खाना बनाने के लिए लकड़ी, पशुओं के लिए चारा, रोशनी के लिए मिट्टी का तेल तथा छाया के लिए तिरपाल की आवश्यकता है। डीएम ने लेखपाल को निर्देश दिए कि इन लोगों की सारी आवश्यकताओं वाली वस्तुएं तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को किसी प्रकार परेशानी नहीं होना चाहिए।
बदायूं के लोगों के लिए निराशाजनक खबर है। जेएनयू से लापता हुए छात्र नजीब अहमद का पता लगना अब मुश्किल है। सीबीआई ने हथियार डाल दिए हैं लेकिन, दिल्ली हाईकोर्ट ने अभी निर्णय नहीं सुनाया है। बदायूं का निवासी छात्र नजीब अहमद 15 अक्तूबर 2017 को जेएनयू कैंपस से गायब हो गया था, जिसको लेकर […]
बदायूं जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था में रोज एक और वारदात जुड़ जाती है। बीती रात शहर में आगरा के व्यक्ति के रूपये उड़ा दिए गये तो, सुबह होते ही चीनी व्यापारी को लूट लिया गया। वारदातों को रोकने में असफल साबित हुई पुलिस दोनों ही वारदातों का खुलासा करने में भी असफल साबित हो […]
बदायूं जिले में बाढ़ से प्रभावित गांव अहमदनगर बछोरा एवं कामरुन नगला के पीड़ित लोगों को प्राथमिक विद्यालय सरेली में राहत सामिग्री वितरित की गई। 141 पीड़ितों को राहत सामग्री देते समय शेखूपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेन्द्र शाक्य “पप्पू भैया” और जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह लोगों की समस्यायें भी सुनीं। विधायक और जिलाधिकारी ने […]
बदायूं जिले में कानून व्यवस्था सही न होने के कई कारण हैं। भ्रष्टचार, लापरवाही और मनमानी चरम पर है, जिस पर अफसर राजनैतिक दबाव के चलते चाह कर भी लगाम नहीं लगा पाते। चौंकाने वाली बात यह है कि सरकार और अफसर बदल गये, फिर भी दागी खुलेआम दबंगई के साथ अवैध वसूली और मनमानी […]
बदायूं जिले में भीम आर्मी ने दस्तक दे दी है। एक दिवसीय कैडर कैंप लगाया गया, जिसमें भीम आर्मी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कैंप में कुरीतियों, बुराईयों और आडंबरों को त्यागने का भी आह्वान किया गया। भीम आर्मी के प्रथम कैडर कैंप में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष जुट गये। रविवार को […]
बदायूं जिले के पुलिस विभाग में मनमानी और भ्रष्टचार का राज है। सरकार और अफसर बदलते रहते हैं लेकिन, अंदरूनी हालात नहीं बदलते। पुलिस को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से डिजिटल किया जा रहा है। मानवाधिकारों की रक्षा और जनसेवा के लिए ट्वीटर पर पुलिस को सक्रिय किया गया, जहाँ शिकायत और समस्या बताने से […]