मुलायम-शिवपाल पदच्युत, अमर सिंह बाहर, अखिलेश चुने गये राष्ट्रीय अध्यक्ष

मुलायम-शिवपाल पदच्युत, अमर सिंह बाहर, अखिलेश चुने गये राष्ट्रीय अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये अखिलेश यादव

गौतम संदेश ने शुक्रवार को ही खुलासा कर दिया था कि 1 जनवरी को अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए जायेंगे और ठीक वैसा ही हुआ। पार्टी के आपातकालीन राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव को पदच्युत कर अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया, लेकिन मुलायम सिंह यादव पार्टी के सर्वाधिक सम्मानित और सबसे बड़े नेता बने रहेंगे, इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को भी पदच्युत कर दिया गया, साथ ही अमर सिंह को सपा से एक बार फिर बाहर निकाल दिया गया।

नव वर्ष के अवसर पर लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित किये गये सपा के आपातकालीन राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में इतिहास रचा गया। अधिवेशन की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरन नंदा ने की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रतिनिधियों के समक्ष भूमिका के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश यादव का नाम प्रस्तावित किया, तो उनका नाम सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष पद से शिवपाल सिंह यादव को हटाने और अमर सिंह को पार्टी से बाहर करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे भी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया, इसके बाद अखिलेश यादव ने अपने धन्यवाद भाषण में कहा कि वे सदैव नेता जी का सम्मान करते रहेंगे और पार्टी व परिवार को बचाने के लिए वे हर जिम्मेदारी लेते रहेंगे और फिर अध्यक्षीय संबोधन के साथ अधिवेशन के समापन की घोषणा कर दी गई।

यहाँ यह भी बता दे कि गौतम संदेश ने अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का खुलासा शुक्रवार को ही कर दिया था, जिस पर कुछ लोग स्तब्ध थे, वही लोग अब गौतम संदेश की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

मुलायम ने की बड़ी गलती, अखिलेश बनेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पदच्युत होने के भय से मुलायम-शिवपाल का समर्पण, अखिलेश बने सर्वमान्य नेता

रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जायेंगे अखिलेश यादव

गौतम संदेश की मोबाईल एप लांच, अपडेट रहने के लिए तत्काल इन्स्टॉल करें

Leave a Reply