बदायूं शहर का वातावरण सोमवार को श्रीराम की गूँज से भक्तिमय हो गया। शहर में भव्य राम बारात का आयोजन किया गया। मनमोहक झांकियों को देख कर शहर और क्षेत्र की जनता प्रफुल्लित हो उठी। बारात का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। रामनवमी के अवसर पर प्रतिवर्ष राम बारात का भव्य आयोजन किया जाता है। […]
बदायूं में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। मंगलवार को मतदान शुरू होगा और बुधवार शाम तक जारी रहेगा, इस चुनाव में कई नियम बदल दिए गये हैं, जिससे मतदाताओं की संख्या घट गई है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद […]
बदायूं स्थित जिला अस्पताल आज लंबे समय बाद अखाड़ा बना। आलम की मृत्यु के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने तोड़-फोड़ का भी प्रयास किया लेकिन, पुलिस ने पहुंच कर बड़ा बवाल होने से बचा लिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में छः सड़का के निकट मोहल्ला जोगीपुरा […]
बदायूं के जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने ताबड़तोड़ बैठकें आयोजित कर अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए। ई-लॉटरी के माध्यम से जिलाधिकारी ने शराब की शेष बची दुकानों का आवंटन भी किया। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्षा में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बच्चों को ई-लॉटरी के माध्यम से विद्यालय आवंटित किए गए। […]
बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र में घूमने वाले ठग पत्रकारों के गिरोह के ऐसे-ऐसे कुकर्म सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में लिखते हुए भी संकोच हो रहा है लेकिन, पत्रकारिता ही नहीं बल्कि, रिश्तों और मानवता को भी कलंकित कर देने वाले गिरोह के कारनामों का खुलासा करना आवश्यक हो गया है। ठग पत्रकारों […]
बदायूं जिले के कस्बा उझानी में स्थित देवनागरी इंटर कॉलेज में परीक्षाफल वितरीत किया गया। परिणाम देखने को बच्चे पहले से ही उत्साहित थे, जिससे सुबह ही बच्चे सज-धज कर कॉलेज पहुंच गये थे। कक्षा में सर्वश्रेष्ठ आने वाले बच्चों को शील्ड देकर पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाचार्य राम मोहन शर्मा ने परीक्षाफल वितरण करते […]
बदायूं जिले के तेजतर्रार कप्तान अशोक कुमार के निर्देश पर जिले भर की पुलिस फिल्मी स्टाइल में कार्य करने लगी है। जिस पुलिस की गरिमा निरंतर गिर रही थी, वही पुलिस चीते की गति से दौड़ती नजर आ रही है और अपराधियों पर निरंतर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश […]
बदायूं जिले के पुलिस कर्मियों के लिए ही नहीं बल्कि, पुलिस विभाग के लिए ही दुःख भरी खबर है। रोड गश्त के दौरान गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की मृत्यु की सूचना पर पुलिस कर्मी शोक में डूब गये हैं। दुःखद वारदात अलापुर थाना क्षेत्र की […]
बदायूं की सांस्कृतिक संस्था डाॅ. उर्मिलेश जन-चेतना समिति द्वारा दो दिनी डाॅ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव का भव्य आयोजन मई माह में किया जायेगा। तिथियों का निर्धारण अगली बैठक में किया जायेगा। सांस्कृतिक संस्था डाॅ. उर्मिलेश जन-चेतना समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक बदायूं क्लब में आयोजित की गई, जिसमें डाॅ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव के […]
बदायूं में नवागत तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का असर जिले भर की पुलिस पर दिखने लगा है। फरार चल रहे अपराधियों पर पुलिस बाज की तरह टूट पड़ी है। अपराधियों को पुलिस खोज-खोज कर पकड़ रही है, जिससे बड़े अपराधी न्यायालय की शरण में भागते नजर आ रहे हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने […]