नाबालिग लड़की का सामूहिक बलात्कार करने वाले दरिंदे फरार

नाबालिग लड़की का सामूहिक बलात्कार करने वाले दरिंदे फरार
नाबालिग लड़की का सामूहिक बलात्कार करने वाले दरिंदे फरार
नाबालिग लड़की का सामूहिक बलात्कार करने वाले दरिंदे फरार

बदायूं जिला बलात्कार और सामूहिक बलात्कार जैसी जघन्य वारदातों के लिए विश्व भर में कुख्यात हो चुका है, इसके बावजूद जघन्य वारदातें थम नहीं पा रही हैं। आज फिर एक नाबालिग लड़की सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कर्तव्य से इति श्री कर ली है। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस असफल साबित हो रही है।

जघन्य वारदात बदायूं जिले के थाना कादरचौक क्षेत्र में ही घटित हुई है। वारदात मंगलवार सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। 14 वर्षीय लड़की को तीन युवकों ने तमंचों के बल पर दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुन कर ग्रामीण आये, तो दरिंदे भाग गये।

तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Leave a Reply