मेला से प्रेम व सदभाव बढ़ता है, शांति स्थापित होती है: ब्रजेश

मेला से प्रेम व सदभाव बढ़ता है, शांति स्थापित होती है: ब्रजेश
ब्रजेश यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता।
ब्रजेश यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता।

बदायूं जिले के कस्बा रुदायन में लगने वाले प्राचीन मेले का आज लोकप्रिय युवा सपा नेता व डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया, इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

ब्रजेश यादव ने बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेला से सामाजिक समरसता का वातावरण उत्पन्न होता है। प्रेम और सदभाव बढ़ने से समाज में शान्ति स्थापित होती है, इसलिए मेला का आयोजन होता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजनों के लिए वह हर संभव मदद करने को हमेशा तत्पर रहते हैं।

उपस्थित जनता को संबोधित करते ब्रजेश यादव।
उपस्थित जनता को संबोधित करते ब्रजेश यादव।

उन्होंने समाजवादी पार्टी और सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा की। बोले- उत्तर प्रदेश की सरकार ने चुनाव में जारी किया पूरा घोषणा पत्र लागू कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने जो वादे किये थे, सब पूरे कर दिए हैं, ऐसा आज तक देश के किसी राज्य में नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास का माहौल बन गया है, जिसे आगे तक ले जाने के लिए अगले चुनाव में भी समाजवादी पार्टी को वोट दें।

इससे पहले ब्रजेश यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, इस दौरान अरविंद शर्मा, सुदीप ठाकुर, अमित चौधरी, चेयरमैन मोहर सिंह पासी, लोकेन्द्र शर्मा, रामेश्वर शाक्य और राजेन्द्र उपाध्याय सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है: ब्रजेश

भ्रष्ट अफसरों का स्टिंग करें, वे कार्रवाई करायेंगे: ब्रजेश

ब्रजेश यादव के निशाने पर आये बीएसए, जमकर हड़काया

Leave a Reply