बदायूं के डीएम कुमार प्रशांत ने सरकारी सम्पत्ति से अवैध कब्जे हटवाने, हर हाल में गांव जाने, अविवादित विरासत दर्ज करने, अन्य तमाम राजस्व प्रशासन के कार्याें, शान्ति एवं कानून व्यवस्था तथा विकास कार्यों में सहयोग करने को लेकर तहसील दातागंज एवं सदर के लेखपालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दायित्वों के निर्वहन […]
बदायूं के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधकों को जमकर कसा। डीएम ने निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने की चेतावनी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक के वेतन पर रोक लगा दी। डीएम ने सुरक्षित यातायात को लेकर ईई को नोटिस जारी कराया एवं विभिन्न अफसरों को […]
बदायूं में अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुए उप-चुनाव में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर विजयी हुईं प्रीति सागर को जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा के साथ ही भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखते हुए अध्यक्ष के रूप में कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। […]
बदायूं में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ब्रज क्षेत्र व कानपुर क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे, उन्होंने नव-नियुक्त जिला स्तरीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है, आप लोगों को मेहनत […]
बदायूं में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आजम खान और उनके परिवार पर सत्ता का दुरुपयोग कर के जुल्म की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने शांति व्यवस्था होने के बावजूद सीतापुर जेल भेजे जाने पर भी सवाल उठाया। आबिद रजा ने […]
बदायूं की जिला पंचायत में अंततः भगवा फहर ही गया। अध्यक्ष पद के उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रीती सागर ने 37 वोट पाकर जीत दर्ज की है, वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मधुचन्द्रा को 13 वोट मिले। 51 सदस्यों में से 50 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक सदस्य […]
बदायूं जिले के कस्बा उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बदतमीज एमओआईसी डॉ. महेश प्रताप सिंह का पदावनत करते हुए तबादला कर दिया गया है, यहाँ सेवाभाव से कर्तव्य का पालन करने वाले डॉ. सुयश दीक्षित को तैनात किया गया है। डॉ. महेश की उद्दंडता से विभाग की जमकर फजीहत हो चुकी है। पढ़ें: […]
बदायूं जिले के नोडल अफसर और मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद के आने से जिले भर में हड़कंप मचा रहा। चाय, नाश्ता, फल और चापलूसी को दरकिनार करते हुए मंडलायुक्त ने लापरवाहों को कड़ी चेतावनी दी। अफसरों ने उझानी के सीएचसी के एमओआईसी डॉ. महेश प्रताप सिंह की हरकतों को छुपा लिया वरना, बदतमीज डॉ. महेश प्रताप […]
बदायूं जिले में प्रशासन खुलेआम मनमानी करते हुए कानूनी का दुरूपयोग कर रहा है। पट्टेधारक की शिकायत पर ब-मुश्किल सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया था लेकिन, अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह प्रशासन ने दबंगों द्वारा बोई गई फसल की चुपचाप नीलामी कर दी, जिससे ग्रामीण स्तब्ध नजर आ […]
बदायूं जिले के कस्बा उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बदतमीज एमओआईसी डॉ. महेश प्रताप सिंह राजनैतिक संरक्षण के चलते विभागीय और प्रशासनिक अफसरों पर भारी पड़ रहा है, साथ ही दबाने के उद्देश्य से मीडिया कर्मियों के विरुद्ध भी लगातार तहरीरें दे रहा है। अफसर डॉ. महेश की हरकतों को खुल कर गलत […]