बदायूं का नाम दुनिया भर में पहुँचाने वाले शकील बदायूंनी का आज जन्मदिन है। बदायूं को जितना मान-सम्मान और गौरव शकील बदायूंनी ने दुनिया भर में दिलाया, उतना मान-सम्मान उन्हें बदायूं लौटा नहीं पा रहा है। राजनैतिक और सामाजिक कारणों के चलते ऐसे साहित्यकारों के जन्मदिन और पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाती हैं, जिनका योगदान […]
बदायूं में कब्रिस्तान की जमीन कब्जा कर बनाये गये होटल कंट्री इन की दूसरी टीम द्वारा आज पुनः पैमाइश की गई, लेकिन नापते समय शिकायतकर्ताओं को नहीं बुलाया गया, जिससे आशंका है कि प्रशासन भू-माफिया से मिल गया है। आरोप यह भी है कि होटल में भू-माफिया ने एक भाजपा विधायक को कमरा आरक्षित कर […]
बदायूं जिले में भी चुटिया कटने की वारदात सामने आई है। घटना को लेकर पीड़ित महिला और उसकी बेटी बेहोश हो गई। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। माँ-बेटी सदमे में हैं, वहीं परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गाँव मौजमपुर की है, यहाँ हेम सिंह जाटव की […]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी फुल फॉर्म में आ रहे हाँ। उन्होंने अफसरों के पेंच कसते हुए कहा कि जनता की विकास तथा कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण जनपद स्तर पर प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि लोगों को इनके निस्तारण के लिए राजधानी लखनऊ की दौड़ न लगानी पड़े। उन्होंने कहा कि […]
बदायूं जिले की थाना वजीरगंज पुलिस बलवा जैसी वारदात को दबाये बैठी है। मुख्य अभियुक्त खुलेआम ही नहीं, बल्कि थाने में बैठ कर पुलिस वालों के साथ ही मस्ती करते नजर आ रहे हैं, लेकिन पुलिस नामजदों को भी गिरफ्तार नहीं कर रही है, जिससे पुलिस की छवि खराब हो रही है। उल्लेखनीय है कि […]
समाजवादी पार्टी की सरकार में रामपुर के नये नबाव के रूप में उभर कर सामने आये आजम खां पर तो आरोप लगते ही रहते हैं, लेकिन अब उनका बेटा भी लपेटे में आ गया है। आजम खां के बेटे पर दो पैन कार्ड रखने के साथ निर्वाचन चुनाव आयोग को गलत जानकारी देने का आरोप […]
बदायूं भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल उत्सव एवं कला संगम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजयुमो ब्रज क्षेत्र के सह-संयोजक रामनिवास की उपस्थिति में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने […]
बदायूं जिले में स्वास्थ्य विभाग के हालात सुधर नहीं पा रहे हैं। जिसके घर में धूप और वर्षा का पानी सीधे जाता है, छत तक डलवाने की हैसियत नहीं है, ऐसे परिवार से पहले पांच हजार रूपये की रिश्वत ली गई, जिसके बाद लापरवाही के चलते जच्चा की मौत हो गई और मौत के बाद […]
बदायूं जिले में उघैती थाना क्षेत्र के जंगल में नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। नवजात के शव को अधिकांश लोग दुर्भाग्य पूर्ण घटना करार देते हुए निंदा कर रहे हैं, लेकिन घटना को लेकर पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जबकि जघन्य वारदात की विधिवत जांच होना अति आवश्यक है। उघैती […]
बदायूं जिले में शासनादेश को दरकिनार कर तृतीय श्रेणी कर्मचारी पंचायत निरीक्षक को जिला पंचायत राज अधिकारी का कार्यभार देने का प्रकरण राज्यपाल के दरबार में पहुंच गया है। सीडीओ शेषमणि पांडेय पर जातिवाद के चलते नियम विरुद्ध आदेश करने का आरोप लगा है। उल्लेखनीय है कि तृतीय श्रेणी कर्मचारी पंचायत निरीक्षक शशिकांत शर्मा को […]