बदायूं जिले में भ्रष्टाचार के राक्षस ने पूरी तरह पैर पसार लिए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि पीड़ित को भी बिना रिश्वत के न्याय नहीं मिल पा रहा है और अगर, पीड़ित रिश्वत देने की स्थिति में नहीं है तो, उसके साथ कुछ भी हो सकता है। एक भ्रष्ट लेखपाल ने एक विधवा की […]
बदायूं जिला गंगा और रामगंगा के बीच में बसा है, इसीलिए यहाँ की भूमि बेहद उपजाऊ है, यहाँ का कण-कण बेशकीमती है। समानुकूल वातावरण मिलने के कारण ही साहित्य की फसल यहाँ हमेशा लहलहाती रहती है। कुछ अंकुर यहाँ की जमीन में ही फूटते हैं तो, कुछ पौधे यहाँ आकर वट वृक्ष बन जाते हैं। […]
बदायूं जिले में बहन के लव मैरिज करने से आहत भाई ने माँ को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना को अंजाम देकर हत्यारा बेटा फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वारदात कस्बा इस्लामनगर […]
कर्नाटक में कांग्रेस औए जेडीएस किसी तरह सरकार बनाने में तो सफल हो गये लेकिन, सरकार बनाये रखना मुश्किल होता जा रहा है। मुख्यमंत्री एचडी कुमास्वामी के असहज करने वाले बयान आते रहते हैं लेकिन, कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर संकट बढ़ गया है। कैबिनेट में स्थान न मिलने से कांग्रेस के कई […]
बदायूं इस्लामियां इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को शासन की मंशा के अनुसार रोजगार मेला आयोजित किया गया। “सबको हुनर सबको काम” कार्यक्रम के तहत 1436 युवक-युवतियों को 26 कम्पनियों ने रोजगार मेले में चयनित कर उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। मेले में जनपद के 2808 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। आईटीआई, उत्तर प्रदेश […]
लखनऊ स्थित योजना भवन में मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों सहित समस्त जनपदीय, तहसील एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि रात्रि में अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कराना होगा कि कोई भी व्यक्ति खुले मैदान में कतई सोने न पाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक […]
बदायूं क्लब में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। कृषि, पशुपालन, उद्यान तथा गन्ना की उत्कृष्ट खेती करने वाले जिला एवं ब्लॉक स्तरीय 96 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 7000 रुपए, द्वितीय 5000 […]
बदायूं जिले के गन्ना किसानों के हित में सराहनीय पहल भाजपा के जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल “बेबी भैया” ने की थी। बेबी भैया ने ही जिलाधिकारी को सच्चाई से अवगत कराया था, जिसे जान कर जिलाधिकारी ने यदु सुगर मिल पर शिकंजा कस दिया। अब यदु सुगर मिल के प्रबंधन के साथ माफिया और […]
बदायूं के कलक्ट्रेट स्थित सभागार में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने खुलासा किया कि दातागंज नगर पालिका परिषद एलईडी युक्त हो गई है एवं मंडल में प्रथम स्थान पर है। समारोह में नगरीय क्षेत्र के वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने वाले सभासदों को […]
बदायूं जिले की पुलिस ने होमगार्ड की हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने दो चोरों को पकड़ लिया है और दो अभी तक फरार हैं। पकड़े गये चोरों को जेल भेज दिया गया है लेकिन, अभी तक होमगार्ड का हत्यारा फरार है। पढ़ें: थाने के आस-पास चोरी करने के बाद लौट […]