उत्तर प्रदेश में बेलगाम होते जा रहे अफसरों और सपा सुप्रीमो पर लगे आरोपों पर समाजवादी पार्टी ने अपना पक्ष रखा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी का कहना है कि समाजवादी पार्टी और सरकार के खिलाफ कुछ तत्व अनर्गल दुष्प्रचार का अभियान चलाते रहे हैं। जनता ने उन पर कभी ध्यान नहीं दिया। […]
आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह कृपाल सिंह की आज बरेली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कृपाल सिंह को कल शाहजहांपुर में गोली मार दी गई थी। उल्लेखनीय है कि शाहजहांपुर के निगोही रोड स्थित मोहल्ला गदियाना निवासी कृपाल सिंह (35) को कल देर शाम पुवायां रोड स्थिति पेट्रोल पंप के पास अज्ञात हमलावरों […]
यूं तो उत्तर प्रदेश की ही कानून व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है, लेकिन बात बदायूं जिले की करें, तो यहाँ के हालात और भी ज्यादा दयनीय हैं। जघन्यतम वारदातें भी अब आम हो चली हैं। बीती रात एक और डकैती की वारदात हुई, जिसमें महिला को मार कर व लूट कर बेखौफ बदमाश आसानी से फरार […]
आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह कृपाल सिंह को आज देर शाम गोली मार दी गई। शाहजहांपुर के निगोडी रोड स्थित मोहल्ला गदियाना निवासी कृपाल सिंह (35) पुवायां रोड स्थिति पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी अज्ञात हमलावर उसे निकट से गोली मार कर फरार हो गये। किसी तरह उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक […]
उत्तर प्रदेश सरकार और मंत्रियों के विरुद्ध शिकायत कर चर्चाओं में बने रहने वाले आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर का सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर आरोप है कि उन्होंने उनके पति को सुधरने की सलाह दी है। नूतन ठाकुर द्वारा जारी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुक्रवार को मुलायम […]
बदायूं में भाजपा पर एकाधिकार स्थापित करने वालों को गहरा आघात पहुंचा है। हाईकमान और आरएसएस ने पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय में विश्वास जताया है, जिससे जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक की बड़ी फजीहत हो रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने गुटबंदी के चलते प्रदेश […]
आईएएस संवर्ग में शीर्ष पर रहने वाली इरा सिंघल परिणाम घोषित होते ही देश भर में लोकप्रिय हो गईं। समाज का हर वर्ग न सिर्फ उन्हें जान गया, बल्कि इरा सिंघल को लेकर गर्वानुभूति करने लगा, इस बीच उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में यह कह दिया कि उन्हें ज्योतिष पर प्रचंड विश्वास है और उन्हें […]
बदायूं के लोकप्रिय व युवा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने रेलवे क्रासिंग के ऊपर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए ओवरब्रिज का आज लोकार्पण कर जनता के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने 33/11 केवीए के छह विद्युत उप केन्द्रों के शिलान्यास के साथ ही पुलिस विभाग की 24 गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर सभी कोतवाली-थानों के लिए रवाना […]
भारतीय राजनीति का घोटाले शर्मनाक सच बनते जा रहे हैं। घोटाला सार्वजनिक होने पर अब कोई स्तब्ध नहीं होता। घोटाला करने वाले नेताओं और अफसरों की छवि पर भी कोई बड़ा विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता, क्योंकि अब आम धारणा बन गई है कि नेता और अफसर ईमानदार होते ही नहीं हैं। अब कोई ईमानदार दिखता […]
बदायूं तहसील सदर क्षेत्र के अन्तर्गत ककोड़ा ग्रीन बेल्ट में अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम व दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव, शेखूपुर के विधायक आशीष यादव एवं जिलाधिकारी शम्भूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव सहित अन्य तमाम अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। रविवार को वन महोत्सव के दौरान दर्जा राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन […]