दिवंगत विधायक हाजी इरफान की मृत्यु प्रकरण की जांच करने हेतु टीम बदायूं पहुंच गई है। टीम ने सर्व प्रथम कातिल एंबुलेंस तलब की, जिसका ऑक्सीजन का सिलेंडर और रेगुलेटर सही बताया जा रहा है, लेकिन मौके की स्थिति लापरवाही स्वतः ही बयान कर रही थी, साथ ही इस प्रकरण में अस्पताल के कर्मचारी गुट […]
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कर्तव्यपरायढ़ बनाता है, राष्ट्रवादी बनाता है, आदर्श नागरिक बनाता है। अगर, सीएमएस आरएसएस की मानसिकता के व्यक्ति होते, तो यह सिद्ध बात है कि वे आदर्श चिकित्सक भी होते। उक्त विचार कन्हैया की जीभ काटने का बयान देने पर हिंदू कट्टरपंथी के रूप में उभर कर सामने आये युवा नेता कुलदीप […]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को दिवंगत केपी सिंह और दिवंगत विधायक हाजी इरफान के घर गये और श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक ग्रस्त परिजनों को सांत्वना दी। विधायक के साथ कार्यकर्ता के परिवार को भी अहमियत देने के कारण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आम जनता खुल कर प्रशंसा करती नजर आ रही है। […]
बदायूं सदर के विधायक व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने आज विवादास्पद बयान दिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस को आरएसएस की मानसिकता का बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दाढ़ी और टोपी देख कर हाजी इरफान को मार दिया। जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर निरीक्षण करने पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने कहा कि […]
बदायूं जिले के बहुचर्चित, दबंग और विवादित अफसर राजेश यादव को पुनः डीपीआरओ का कार्यभार दे दिया गया है, साथ ही वे पूर्व की ही तरह दो विकास क्षेत्रों के खंड विकास अधिकारी भी बना दिए गये हैं। राजेश यादव ने पुनः डीपीआरओ बनने का दावा किया था, जिसे गौतम संदेश लगातार छापता रहा है। […]
दिवंगत विधायक हाजी इरफान की मृत्यु के प्रकरण में सनसनीखेज बातें सामने आ रही हैं। गौतम संदेश के संज्ञान में कई ऐसे तथ्य आये हैं, जिससे यह सिद्ध हो रहा है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन होती, तो भी विधायक की जान नहीं बच पाती। तथ्यों से डॉक्टर और स्टाफ की ही नहीं, बल्कि समूची व्यवस्था […]
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गये हैं, उनकी विवाद रहित नियुक्ति को लेकर अधिकांश लोग स्तब्ध हैं, क्योंकि पिछले अध्यक्ष अनिल यादव और अनिरुद्ध सिंह यादव के नाम व सरनेम में बड़ा अंतर नहीं है। नाम में शुरू के दो अक्षर मिल रहे हैं, वहीं सरनेम […]
मुरादाबाद जिले की बिलारी विधान सभा क्षेत्र के विधायक हाजी इरफान के उपचार में बरती गई अनियमितताओं के संबंध में मजिस्ट्रियल जांच होगी। जिला मजिस्ट्रेट ने अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) को जांच सौंप दी है। डीएम ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण भी किया और अनियमिताओं से संबंधित प्राथमिक जाँच की। उल्लेखनीय है […]
दबंग और विवादित अफसर राजेश यादव का दावा सच साबित होता नजर आ रहा है। राजेश यादव को पुनः बदायूं जिले में तैनात कर दिया गया है। संभव है डीपीआरओ का कार्यभार भी पुनः दे दिया जाये, साथ ही जिला पंचायत में एएमए का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि विधान […]
टैक्स चोरी रोकने और आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये नियमों के विरोध में सर्राफा व्यवसायी लामबंद हो गये हैं। नियमों की बात छुपा कर आम जनता के समक्ष केंद्र सरकार के विरुद्ध बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। सर्राफा व्यवसायियों ने आज खुलेआम गुंडई की, लेकिन पुलिस व प्रशासन ने […]