जो सरकार का नहीं, वो हमारा भी नहीं, सुन्नी बनाम देवबंदी का नारा उछाला

भारत निर्वाचन आयोग का प्रयास रहता है कि चुनाव जाति, धर्म, समूह, वर्ग और क्षेत्रवाद जैसे मुद्दों पर न लड़ा जाये, लेकिन चुनाव आते ही आयोग की मंशा तार-तार हो जाती है। चुनावी माहौल में राजनीति अपने निम्नतर स्तर पर पहुंच जाती है। समाजवादी पार्टी द्वारा टिकट घोषित करते ही राजनैतिक गतिविधियाँ तेज हो गई […]

प्रशासन चुनाव के लिए तैयार, आचार संहिता के पालन को टीमें गठित

बदायूं के जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2017 में चुनाव खर्चां पर पैनी नज़र रखने के लिए  सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन, लेखा, मीडिया प्रमाण और अनुवीक्षण समिति, उड़न दस्ता स्थैतिक टीम, व्यय अनुवीक्षण, व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर का गठन […]

चुनावी संग्राम में अपने योद्धाओं के साथ ही उतरेंगे अखिलेश, युवा खुश

गौतम संदेश की खबर सच साबित हुई। अखिलेश यादव चुनावी संग्राम में समाजवादी पार्टी से अलग अपने योद्धाओं के साथ उतारेंगे। उन्होंने अपने योद्धाओं की सूची तैयार कर ली है। अखिलेश यादव के आक्रामक रुख से हर कोई स्तब्ध है, वहीं युवा वर्ग खुश नजर आ रहा है। सपा मुखिया ने बुधवार को 325 प्रत्याशियों […]

फॉर्म में आये डीएम का छापा, कालाबाजारी पर रोक लगाने के निर्देश

बदायूं के जिलाधिकारी पवन कुमार धीरे-धीरे फॉर्म में आ रहे हैं। गुरूवार को जिलाधिकारी के निशाने पर पूर्ति विभाग आ गया। जिलाधिकारी ने दातागंज स्थित उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम पर भी छापा मारा, जहाँ स्टॉक तो सही मिला, लेकिन गोदाम प्रभारी विजय कुमार कांटा और बाट जांच का प्रमाण […]

सपा में चल रही वर्चस्व की जंग के लिए अहम साबित होगा गुरुवार का दिन

समाजवादी पार्टी में चल रही वर्चस्व की जंग अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। गुरुवार का दिन निर्णायक साबित हो सकता है। कई तरह की चर्चायें आम हैं, लेकिन माना जा रहा है कि पूर्वानुमान के चलते अखिलेश यादव निर्णय ले चुके हैं, जिसका खुलासा वे गुरुवार को कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी में प्रत्याशियों […]

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भाजपा में बढ़ा टिकट का एक और दावेदार

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी में टिकट का एक और दावेदार बढ़ गया है। भाजपा के प्रांतीय और केंद्रीय नेतृत्व से मिल कर आवेदन कर दिया गया है। शीर्ष नेताओं ने नये दावेदार को आश्वस्त करते हुए क्षेत्र में मेहनत करने का सुझाव दिया है। जी हाँ, शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी […]

सपा के छः में दो मजबूत, दो सामान्य और दो प्रत्याशी फिसड्डी

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। चार योद्धा पुराने ही रहेंगे, जिनमें तीन दमदार हैं। दो नये प्रत्याशी बनाये गये हैं, जिनमें एक बेहद कमजोर माना जा रहा है। आज की राजनैतिक स्थिति की बात करें, तो सपा दो क्षेत्रों में सबसे आगे, दो क्षेत्रों में संघर्ष […]

सांसद जी हमारी मदद करा देयो, हम जीवन भर आभारी रहेंगे

हम बहुत गरीब आदमी हैं, हमारो बच्चा गंगा मैय्या में डूब गओ, कमऊआ पूत मर गओ। हमने प्रधान से लेकर सांसद तक और लेखपाल से लेकर डीएम तक से गुहार लगाई, लेकिन हमारी काऊ ने न सुनी। हम सांसद जी से फिर कह रहे हैं कि वे हमारी मदद करा दें। उक्त दुःख और दर्द […]

सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करने वाले नूरुद्दीन की क्षेत्र में फजीहत

बदायूं जिले के नाधा में 26 दिसंबर को नव-सृजित ब्लॉक के शिलान्यास के अवसर पर हुई जनसभा कई मामलों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। विकास को लेकर प्रशंसा भी की जा रही है, लेकिन जनसभा में मंच पर मौजूदगी को लेकर नूरुद्दीन की क्षेत्र में बड़े स्तर पर फजीहत हो रही है। […]

यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें और कड़ाई से पालन भी करायें

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा यातायात नियमों का पालन कराने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन कर यात्रा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर शासकीय वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने वाले […]