बदायूं शहर एवं नगर पंचायतों की दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों को हवालात भेजा जाए। अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की दीवारों पर बैनर-पोस्टर, चौराहों पर होर्डिंग तथा सब्जी-फल बेचने वालों की दुकानें नहीं लगने पायें। नवादा, इंदिरा चौक, पुलिस लाइन एवं डीएम चौराहे का 40-40 लाख रुपयों से […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किये गये समारोह में श्रेष्ठ युवा सांसद का सम्मान दिया गया। मेहनत का फल पाकर धर्मेन्द्र यादव झूम उठे, उन्हें लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि, प्रदेश और देश भर से बधाईयाँ दी जा रही हैं। सांसद धर्मेन्द्र को […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में एक बड़े नेता ने एक डमी प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है, जो न सिर्फ क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है बल्कि, स्वयं को भाजपा प्रत्याशी भी बता रहा है। डमी प्रत्याशी स्वयं को भाजपा प्रत्याशी के रूप में स्थापित करने के लिए आये दिन प्रेसवार्ता के नाम पर दावत आयोजित […]
बदायूं शहर का लड़का फिल्मी दुनिया के रुपहले पर्दे पर चमकने लगा है। अपने बीच के युवा को देख कर परिजनों के साथ शहर के लोग भी गर्व महसूस करते नजर आ रहे हैं। चर्चित और सफल फिल्म में किरदार मिलना बड़ी बात मानी जा रही है। शहर के मोहल्ला जोगीपुरा में रहने वाले डॉ. […]
बदायूं जिले के लिए बुधवार का दिन दुःखद समाचार लेकर आया। अलग-अलग स्थानों पर भयानक हादसों से दिन की शुरुआत हुई। शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यापारी की जान चली गई एवं कई लोग घायल हैं, जो मौत से जूझ रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली के लिए रेफर कर […]
हर सफल आदमी का चमकदार के साथ एक स्याह पहलू भी होता है। 3 जून, 1930 को जन्मे जॉर्ज फर्नांडिस हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, मराठी, कन्नड़, उर्दू, मलयाली, तुलु, कोंकणी और लैटिन भाषा के जानकार थे। विद्वान् के साथ वे जुझारू नेता थे। मुंबई में क्रांतिकारी कार्य किये, जघन्य आरोप लगे, इमरजेंसी को झेला, कारगिल फतेह […]
बदायूं जिले का शिक्षा विभाग पूरी तरह बर्बाद हो गया है। विभाग में लापरवाह और भ्रष्टाचारी भरे पड़े हैं लेकिन, अब खुलासा हुआ है कि विभाग में ऐसी गंदी मानसिकता के लोग भी हैं, जिन्हें जो भी सजा दी जाये, वह कम ही साबित होगी पर, दुःखद बात यह है कि डीआईओएस ने अभी तक […]
बदायूं जिले के कद्दावर नेता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने राजनैतिक पारा चढ़ा रखा है, उनके मुस्लिम राजनैतिक जागरूकता अभियान से राजनेताओं की नींद उड़ी हुई है। आबिद रजा मुसलमानों को जागरूक करने की दिशा में न सिर्फ जिले में बल्कि, प्रदेश भर में अभियान चला रहे हैं। मिशन के अंतर्गत बनारस, अयोध्या, मेरठ […]
बदायूं जिले में किसी न किसी कारण से हर दिन किसी न किसी की जान चली ही जाती है। कभी आवारा सांड मार देता है, कभी बच्चा नाले में गिर जाता है, कभी छोटी सी बात पर लोग हत्या कर देते हैं। मंगलवार को भी एक मासूम और एक युवक की जान चली गई। वजीरगंज […]
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से कई थानाध्यक्षों को हटा दिया है। तेजतर्रार इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को भी हटा दिया गया है। इस्लामनगर में फेल साबित हो चुके धीरज सिंह सोलंकी को महत्वपूर्ण थाना बिनावर दे दिया गया है। थाना सिविल लाइंस […]