बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने विधानसभा वार चुनाव कार्यालय खोलने शुरू कर दिए हैं। गुन्नौर क्षेत्र में शानदार शुभारंभ हुआ है, वहीं बिसौली में कार्यक्रम फ्लॉप हो गया, साथ ही बिल्सी में कार्यालय को बमुश्किल जगह मिल पाई है। गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र का कार्यालय कस्बा बबराला में खोला […]
मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव को किनारे करने के बावजूद समाजवादी पार्टी में अब भी सब कुछ सही नहीं चल रहा है। एक-दूसरे को कमजोर करने की चालें निरंतर जारी हैं। विदुर रूपी कूटनीतिज्ञ का निशाना शायद, अब धर्मेन्द्र यादव हैं, उन्हें लगातार कमजोर करने की चालें चली जा रही हैं। जहाँ सत्ता […]
आंवला लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन और भाजपा के बाद कांग्रेस भी अपना योद्धा खोजने में कामयाब हो गई है। राजबब्बर की मित्रता के चलते कुंवर सर्वराज सिंह कांग्रेस की ओर मुड़ गये हैं, उन्हें प्रियंका गाँधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस में शामिल कर लिया है, जिससे क्षेत्र के राजनैतिक समीकरण एक बार फिर बदल […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का रविवार को आना टल गया है, वे अब सोमवार को आयेंगी। मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र का सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा, जिसकी तैयारियों में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गये हैं। पढ़ें: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के दबाव में है पुलिस-प्रशासन […]
बदायूं जिले के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य पर जोरदार हमला बोला है। आशीष यादव ने कहा कि उन्हें बड़े लोगों के सामने चुनाव लड़ने का शौक है। आशीष यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का टिकट कटने के फर्जी लेटर वायरल करने वालों के विरुद्ध तहरीर भी दी है। […]
बदायूं जिले में दरिंदे एक विवाहिता को नोंच रहे थे और उस समय पुलिस शराब के नशे में झूम रही थी। सब कुछ बर्बाद होने के बाद विवाहिता ग्रामीणों की शरण में पहुंची तो, आक्रोशित ग्रामीणों ने दरिंदों को दबोच लिया और अधमरा कर के पुलिस के हवाले कर दिया। त्वरित कार्रवाई करने की जगह […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से संघमित्रा मौर्य का भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नाम घोषित होते ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हो गये हैं। संघमित्रा मौर्य भी रविवार को आयेंगी, इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। जिले की टीम तैयारियों में जुट गई है। पढ़ें: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने संघमित्रा मौर्य को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। संघमित्रा के बारे में हर कोई जानना चाहता हैं, वे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं, वे इस बार धर्मेन्द्र यादव को चुनौती देंगी, इससे वर्ष- 2014 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव को चुनौती दे चुकी […]
बदायूं जिले का पुलिस-प्रशासन दबाव में नजर आ रहा है। आचार संहिता लगते ही पुलिस-प्रशासन ने राजनैतिक दलों के रंग और चिन्ह दबा दिए थे लेकिन, सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव का बोर्ड खुलेआम पुलिस-प्रशासन को आज भी चिढ़ा रहा है। चर्चा है कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन धर्मेन्द्र यादव के दबाव में है। लोकसभा चुनाव को लेकर […]
लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा को होली के समारोह के दौरान पार्टी कार्यालय पर गोली मार दी गई। गोली विधायक के पैर में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को घर भेज दिया गया। विधायक को गोली लगने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बेहतर कानून व्यवस्था का दावा […]