बदायूं लोकसभा क्षेत्र के कस्बा बिल्सी में आये मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सबसे बड़ा हमला समाजवादी पार्टी पर ही किया, साथ ही वे समाजवादी पार्टी का ही सबसे बड़ा नुकसान कर गये। समाजवादी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा नेताओं की अपेक्षा से भी ज्यादा आई भीड़ को संबोधित करते […]
बदायूं जिले के कद्दावर नेता आबिद रजा के बारे में प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद जैसी संभावना जताई जा रही थी, वैसा ही कुछ हुआ है। अपने साथ आबिद रजा ने जिले का नाम भी चमका दिया है। ज्वानिंग के साथ ही आबिद रजा को कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त किया गया […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सहसवान विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तूफानी दौरा कर वोट की अपील की। संघमित्रा मौर्य ने कहा कि समाजवादी की सरकार में सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सपा के नेताओं का आतंक था, जमीनों पर कब्जे रोजाना होते थे, आप सभी […]
बदायूं जिले की समाजवादी पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। सदर क्षेत्र के निवर्तमान विधायक, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व कद्दावर नेता आबिद रजा की कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से नई दिल्ली में अहम मुलाकात हुई है, इस मुलाकात के बड़े मायने हो सकते हैं। जिले भर के मुस्लिम समाज के लोग आबिद रजा […]
बदायूं जिले के शिक्षा विभाग में बाबूगीरी का आलम यह है कि गर्भवती शिक्षिका को निरर्थक इधर-उधर दौड़ाया जा रहा था। प्रकरण तेजतर्रार मुख्य विकास अधिकारी आईएएस निशा अनंत के संज्ञान में पहुंचा तो, संबंधित बाबू के विरुद्ध त्वरित कड़ी कार्रवाई कर दी गई। बताते हैं कि सुगन्ध, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय अढ़ौली , विकास […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र की राजनीति में अगले 24 घंटों के अंदर बड़ा परिवर्तन हो सकता है। चुनाव प्रचार आक्रामक हो सकता है। समर्थक इधर से उधर जा सकते हैं। जो भारी दिख रहे हैं, वे हल्के और जो हल्के दिख रहे हैं, वे भारी हो सकते हैं। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व कद्दावर नेता आबिद रजा […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेजी पकड़ गया है। एक-दूसरे के समर्थकों को तोड़ने का क्रम जोर-शोर से चल रहा है। भाजपा के पूर्व विधायक के दाहिना हाथ कहे जाने वाले लोग समाजवादी पार्टी में लगातार शामिल हो गये हैं, जिसकी जिले भर में व्यापक स्तर पर चर्चा की जा रही है। मत देने […]
बदायूं जिले के सहसवान विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके आशुतोष वार्ष्णेय “भोला भैया” चुनावी समर में बढ़-चढ़ कर भाग लेने लगे हैं। भोला भैया अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उसी अंदाज के कारण चर्चा में आ गये हैं, उनका भाषण चर्चा का विषय बना […]
बदायूं जिले में जनप्रतिनिधियों पर ग्रह अच्छे नहीं चल रहे हैं। रविवार की रात बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के गाँव पुसगवां में एक बदतमीज विधायक के साथ अभद्रता हो गई। तानाशाही अंदाज में रहने वाले विधायक ने मतदाता को पुलिस की हिरासत में भिजवा दिया था लेकिन, गौतम संदेश में खबर प्रकाशित होने पर मतदाता […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी की उदारता और भाषा शैली मतदाताओं को लगातार लुभा रही है, वे विरोधियों के बारे में भी तीखी बात नहीं कहते, यह बात आम जनमानस को बेहद पसंद आ रही है। सलीम इकबाल शेरवानी ने शहर में भ्रमण किया और कई जगह नुक्कड़ सभाओं को […]