मुसलमानों व इंसानियत के नाम पर कलंक हैं वसीम रिजवी: आबिद

मुसलमानों व इंसानियत के नाम पर कलंक हैं वसीम रिजवी: आबिद

बदायूं में स्थित अपने आवास पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर शिया वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को यजीद बताया। आबिद रजा ने कहा कि वसीम रिजवी मुसलमानों और इंसानियत के नाम पर कलंक हैं, जिन्हें मुसलमान जिंदगी भर लानत भेजते रहेंगे।

तीखी टिप्पणी करने को लेकर पहचान बनाने वाले आबिद रजा ने कहा कि वसीम रिजवी यजीद की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन रजि. तालाह अनुह को यजीद ने शहीद किया था, जिसे दुनिया भर का मुसलमान मोहर्रम के दिन लानत भेजता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में वसीम रिजवी पर मुकदमा दर्ज हुए हैं। वसीम रिजवी जेल जाने से बचने को भाजपा और आरएसएस को खुश करना चाह रहे हैं, इसीलिए बाबरी मस्जिद और मदरसों के विरुद्ध बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मदरसों में शिक्षा के साथ कुरआन शरीफ की भी तालीम दी जाती है, जो शांति का पैगाम देती है, न कि आतंकवादी बनाने का।

आबिद रजा ने कहा कि अपरोक्ष रूप से भाजपा के लिए काम कर रहे वसीम रिजवी को मोदी जी से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को खुश करने के लिए मुसलमानों और हिन्दुओं के बीच दूरियां पैदा करने वाले वसीम रिजवी जैसे लोगों का मुसलमानों और धर्मनिरपेक्ष हिन्दुओं को बहिष्कार करना चाहिए।

आबिद रजा ने कहा कि वसीम रिजवी न सिर्फ मुसलमानों के नाम पर, बल्कि इंसानियत के नाम पर भी कलंक हैं। जिस तरह पूरी दुनिया का मुसलमान यजीद के नाम पर लानत भेजता है, वैसे ही वसीम रिजवी जैसे लोगों को तमाम जिंदगी लानत भेजता रहेगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply