सपा का झंडा हटाने वाले अशोक वर्मा ने ली भगवा समारोह में शपथ

सपा का झंडा हटाने वाले अशोक वर्मा ने ली भगवा समारोह में शपथ

बदायूं जिले के विकास क्षेत्र सालारपुर में ब्लॉक प्रमुख का दायित्व समाजवादी पार्टी से छीनने वाले अशोक वर्मा को शुक्रवार को शपथ ग्रहण कराई गई। भगवा समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य रहे। समारोह में जिले भर के तमाम भाजपा नेता उपस्थित रहे। शुक्रवार को भव्य समारोह में ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा को एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य ने शपथ दिलाई।

समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि निर्विरोध जीत हासिल कर सपा के किले को ढहा दिया है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में सभी को बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग हमेशा उनके साथ रहा है और वह भी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ब्लॉक में भी भाजपा के प्रमुख हैं तो, और ज्यादा विकास दिखाई देगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि यह हमारी पार्टी की बड़ी जीत है। उन्होंने इस जीत का श्रेय युवा नेता विश्वजीत गुप्ता को देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत कम समय में बड़ी कामयाबी हासिल की। कहा कि अशोक वर्मा भाजपा के सच्चे सिपाही हैं, पार्टी ने उन पर पूरा भरोसा जताकर प्रत्याशी बनाया था, वह पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि 25 साल से जो विकास इस ब्लॉक में नहीं हो पाया, वह विकास अब होगा।

समारोह में युवा नेता विश्वजीत गुप्ता और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने भी विचार व्यक्त किये, इस अवसर पर उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य, जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, डीसीबी के चेयरमैन उमेश राठौर, सोवरन सिंह राजपूत, भाजयुमो नेता अंकित मौर्य, जिला पंचायत सदस्य दमयंती वर्मा, राजू मौर्य, राजेन्द्र मथुरिया और धीरेन्द्र सिंह तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply