इलाहाबाद के पीड़ित युवा को लेकर सांसद धर्मेन्द्र यादव गंभीर

इलाहाबाद के पीड़ित युवा को लेकर सांसद धर्मेन्द्र यादव गंभीर

इलाहाबाद के पीड़ित युवा का प्रकरण सांसद धर्मेन्द्र यादव के संज्ञान में पहुंच गया, तो उन्होंने वहां के सपा जिलाध्यक्ष को कह दिया कि स्वयं पूरे मामले को देखें और प्रशासन से कार्रवाई कराते हुए पीड़ित युवा को न्याय दिलायें। उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद जिले में स्थित हंडिया तहसील क्षेत्र की न्याय पंचायत महोबा का […]

हज यात्रियों को अब पहले जमा कराने होंगे 81, 000 रूपये

हज यात्रियों को अब पहले जमा कराने होंगे 81, 000 रूपये

हज- 2016 के प्रोवीजनल चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि के रूप में 81, 000 रूपये जमा करने होंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के उप कार्यपालक अधिकारी तनवीर अहमद ने आज यहाँ दी। उन्होंने बताया कि चयनित हज यात्रियों के बैंक रेफरेन्स नम्बर, प्रत्येक कवर हेड के मोबाइल नम्बर पर एस.एम.एस के […]

गुन्नौर में विधायक के पुत्र ने मंच पर ही दर्जा राज्यमंत्री को पीटा

गुन्नौर में विधायक के पुत्र ने मंच पर ही दर्जा राज्यमंत्री को पीटा

जिला संभल में स्थित गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र के गाँव कीरतपुर में आज राजकीय इंटर कॉलेज के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव के डॉक्टर पुत्र ब्रजेश यादव और दर्जा राज्यमंत्री प्रदीप यादव “गुड्डू” आपस में भिड़ गये। सांसद धर्मेन्द्र यादव की मौजूदगी के चलते […]

होलोग्राम कांड की न्यायमूर्ति ने जाँच करने से मना किया

होलोग्राम कांड की न्यायमूर्ति ने जाँच करने से मना किया

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति खेमकरन ने शराब के सुरक्षा होलोग्राम में हुई गड़बड़ी की जाँच करने से मना कर दिया है। आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय के ही सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ओंकारेश्वर भट्ट को जांच अधिकारी नामित किया है। उल्लेखनीय है कि शराब के सुरक्षा होलोग्राम […]

केंद्र सरकार की अड़चन से नहीं बना पाये मॉडल स्कूल: धर्मेन्द्र

केंद्र सरकार की अड़चन से नहीं बना पाये मॉडल स्कूल: धर्मेन्द्र

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के विधान सभा गुन्नौर में स्थित गाँव कीरतपुर में आज भूमि पूजन कर राजकीय इंटर कॉलेज की नींव रखी गई। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बलराम सिंह यादव रहे, साथ ही अध्यक्षता लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव ने की, इस दौरान राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला संभल […]

अभियुक्त विधायक के प्रार्थना पर स्थानांतरित कर दी विवेचना

अभियुक्त विधायक के प्रार्थना पर स्थानांतरित कर दी विवेचना

बदायूं की पुलिस दबंग विधायक के विरुद्ध गवाह और सुबूत जुटा कर गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही थी, लेकिन डीआईजी ने अभियुक्त विधायक के ही प्रार्थना पत्र पर विवेचना स्थानांरित कर दी, जिससे बदायूं की पुलिस द्वारा अब तक की गई मेहनत निरर्थक साबित हो सकती है। अब बरेली की क्राइम ब्रांच विवेचना करेगी। […]

पत्रकार नरेंद्र पर आसाराम के गुर्गों ने ही किया था हमला

पत्रकार नरेंद्र पर आसाराम के गुर्गों ने ही किया था हमला

शाहजहांपुर के पत्रकार नरेन्द्र यादव पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। पत्रकार की कथित संत आसाराम के गुर्गों ने ही हत्या करने की कोशिश की थी, जबकि पुलिस लगातार पारिवारिक और व्यक्तिगत रंजिश मानते हुए घटना को दबाने का प्रयास करती रही है। दैनिक जागरण और सरकार की भी भूमिका नकारात्मक […]

आजम खां की यूनिवर्सिटी में बन रही है भव्य मस्जिद-ए-उमर

आजम खां की यूनिवर्सिटी में बन रही है भव्य मस्जिद-ए-उमर

रामपुर में आजम खां द्वारा स्थापित की गई चर्चित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का स्वरूप अब बदलने जा रहा है। अल्पसंख्यक दर्जा मिलने के बाद मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को मुस्लिम संस्था बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है, यहाँ भव्य मस्जिद बनाने की तैयारी चल रही है। मस्जिद-ए-उमर नाम से बन रही इस […]

आजम खां को फिर आया गुस्सा, प्रमुख सचिव से माँगा जवाब

आजम खां को फिर आया गुस्सा, प्रमुख सचिव से माँगा जवाब

उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खां को एक बार फिर गुस्सा आ गया है, इस बार उनके निशाने पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव को न सिर्फ पत्र लिखा है, बल्कि पत्र को सार्वजनिक भी कर दिया है। संसदीय कार्य, मुस्लिम वक्फ, नगर विकास, […]

67 आईएएस अफसरों के तबादले, चापलूस बनाये डीएम

67 आईएएस अफसरों के तबादले, चापलूस बनाये डीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव की दृष्टि से अपनी फील्डिंग लगानी शुरू कर दी है, जिसके तहत आज 67 आईएएस अफसरों के तबादले किये गये हैं, इनमें लखीमपुर खीरी की चर्चित डीएम किंजल सिंह और बुलंदशहर की विवादित डीएम बी. चंद्रकला के साथ रामपुर से फजीहत के बाद हटाए गये चन्द्रकांत त्रिपाठी […]