बदायूं जिले में पुलिस लापरवाह है, वहीं रोडवेज कर्मियों में मानवता ही नहीं है। जहरखुरान गिरोह के शिकार यात्री को रोडवेज कर्मी सड़क पर फेंक गये, वहीं पुलिस ने सड़क पर पड़े यात्री के बारे में कुछ नहीं किया। राहगीर भी व्यवस्था को दिन भर कोसते रहे। दिल्ली रोड पर बुलंदशहर के आस-पास जहरखुरान गिरोह […]
बदायूं जिले में तैनात रिश्वतखोर और अय्याश बैंक मैनेजर के विरुद्ध जाँच शुरू हो गई है। गौतम संदेश की खबर पर पुलिस मुख्यालय ने जांच के निर्देश दिए हैं, वहीं एक भुक्तभोगी ने भी रीजनल मैनेजर से शिकायत कर रिश्वतखोर और अय्याश मैनेजर के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि कई […]
संभल जिले की तहसील चंदौसी के विवादित एसडीएम प्रति पाल सिंह चौहान को रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद निलंबित नहीं किया गया है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार रिश्वतखोरी के प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे आम जनता के बीच जीरो टॉलरेंस के दावे की भी पोल […]
बदायूं जिले में एक ऐसे बैंक मैनेजर का खुलासा हुआ है, जो रिश्वत और लड़की की शर्त पूरी करने वालों को हैसियत से भी ज्यादा ऋण दे देता है। मैनेजर के कई वीडियो सामने आये हैं, जिनमें वह शराब के साथ गोश्त और गर्म गश्त का खुलेआम मजा लेता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो […]
बदायूं जिले के थाना उघैती क्षेत्र में हर दिन हालात खराब होते जा रहे हैं। गला दबा कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस हत्या को आत्म हत्या करार देने में जुटी नजर आ रही है। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है एवं गाँव के लोग स्तब्ध नजर आ रहे हैं। उघैती […]
बदायूं में एक कपूत सामने आया है। नौकरी व रुपये के लालच में बेटे ने अपने साथी के संग मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने कपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि 16 जून को दातागंज कोतवाली क्षेत्र के […]
बदायूं जिले में हत्या जैसी जघन्य वारदातें भी सामान्य वारदातों की तरह घटित होने लगी हैं। किसी न किसी दिशा में लगभग हर दिन ही किसी न किसी को मौत के घाट उतार दिया जाता है। अज्ञात प्रकरणों को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती। जीडी में तस्करा डाल कर पोस्टमार्टम करा देती है और फिर […]
बदायूं जिले में पुलिस, दबंग और भ्रष्टाचारियों के बीच गठबंधन हो गया है, जिसका दुष्परिणाम आम जनता झेल रही है। चारों दिशाओं में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन, आम जनता की कोई सुनने तक को तैयार नहीं है। उम्रदराज लोगों का कहना है कि ऐसे हालात उन्होंने कभी नहीं देखे। पुलिस से दुराचारी हमेशा डरते […]
बदायूं जिले के थाना उघैती में तैनात एसओ प्रमेन्द्र कुमार के सुर में बिल्सी के सीओ इरफान नासिर खान ने भी अपना सुर मिला दिया है। प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार की यौन उत्पीड़न की शिकार विधवा को सीओ ने झूठा करार दे दिया है। सीओ की जांच पर कई सारे सवाल खड़े किये जा रहे हैं, […]
बदायूं जिले का उघैती थाना क्षेत्र तालिबानों जैसा इलाका बनता जा रहा है। उघैती क्षेत्र में नियम-कानूनों का कोई महत्व नहीं है। एसओ प्रमेन्द्र कुमार जो सोच ले, जो कर दे, वही नियम-कानून हो जाता है, इसीलिए पुलिस की अहमियत निरंतर घटती जा रही है। एसओ जघन्य वारदातों का खुलासा करने में पूरी तरह असफल […]