बदायूं जिले के नोडल अफसर एवं मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद दो दिन के दौरे पर आये, इस दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति को देखा, साथ ही कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए लेकिन, उनके जाने से पहले ही कानून व्यवस्था तार-तार हो गई। जिले भर में जिसके मन में जैसे आ रहा है, वह वैसे […]
बदायूं जिले की उझानी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धीरेन्द्र कुमार राय सरकारी धन का बंदरबाँट करने में सफल होते नजर आ रहे हैं। टेंडर डिलीट कर साइट हैक होने की अफवाह फैलाने के प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए चहेते माफिया ठेकेदार को न सिर्फ टेंडर दे दिया बल्कि, आनन-फानन में पेमेंट […]
बदायूं जिले में डग्गामार वाहन चालकों का मजबूत और बड़ा गैंग बन गया है। भ्रष्टाचार और राजनैतिक संरक्षण के चलते डग्गामारी ने उद्योग का ही रूप ले लिया है। लाखों रूपये प्रतिदिन का टर्न ओवर है। डग्गामार वाहनों से सरकार को लाखों रूपये प्रतिदिन का नुकसान है लेकिन, पुलिस-प्रशासन भ्रष्टाचार के चलते मौन है। […]
बदायूं में एक फैक्ट्री के अंदर एक मजदूर की लाश और दूसरा मजदूर गंभीर हालत में मिलने की जघन्य वारदात का प्रशासन पर कोई असर नहीं दिख रहा है। पुलिस-प्रशासन के अफसर कछला में दिन भर मस्ती करते नजर आये। कार्रवाई तो दूर की बात है, कोई घटना स्थल का निरीक्षण तक करने नहीं गया। […]
बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र में तेंदुआ को मौत के घाट उतारने के प्रकरण में दोषी कर्मियों और अफसरों का नपना तय माना जा रहा है, वहीं क्षेत्र में एक और तेंदुआ के पदचिन्ह मिलने से दहशत का माहौल नजर आ रहा है। तेंदुआ की खोजबीन के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। […]
बदायूं जिले की पुलिस इंसानों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है, यहाँ इंसानों की हत्यायें होना सामान्य वारदात माना जाता है, ऐसे में तेंदुआ की हत्या को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वन विभाग के अफसर यहाँ क्यों तैनात हैं, यह शोध का विषय हो सकता […]
मुंबई हमलों का दोषी व देश का घोषित भगोड़ा आतंकी दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ रहा गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने पटना से गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेशी के बाद एजाज लकड़ावाला को 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एजाज की बेटी शिफा शेख […]
बदायूं जिले के परिषदीय विद्यालयों में बंट चुकी यूनिफॉर्म की धनराशि का बंदरबाँट हो गया है। स्वेटर भी घटिया क्वालिटी का बाँटा गया है। गोलमाल के पीछे सपा के नेता बताये जा रहे हैं लेकिन, विभागीय और प्रशासनिक अफसरों के साथ सत्ताधारी नेता भी घोटाले में कार्रवाई नहीं करा रहे हैं, जो चौंकाने वाली बात […]
बदायूं जिले की पुलिस आपराधिक वारदातों को रोकने में लगातार असफल साबित हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि नियम-कानून का पालन कराने का दायित्व पुलिस का है लेकिन, पुलिस स्वयं ही नियम-कानून की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी का सोशल साइट्स पर फोटो वायरल कर दिया है। […]
बदायूं जिले में कानून और पुलिस का भय पूरी तरह खत्म होता जा रहा है। एक छात्र ने दिनदहाड़े एक टेलर को गोली से मार कर मौत के घाट उतार दिया और भागने की जगह आरोपी कोतवाली पहुंच गया। दुस्साहसिक वारदात से पुलिस की बड़ी फजीहत हो रही है, वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल […]