समाजवादी पार्टी बहुत बड़ी है, उसमें लोग आते और जाते रहते हैं। किसी एक व्यक्ति के आने और जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी को भ्रम है, तो आने वाले चुनाव में उसका भ्रम दूर हो जायेगा। उक्त विचार उत्तर प्रदेश श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के नव-नियुक्त अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. […]
बदायूं शहर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा पिछले कई दिनों से चर्चाओं में बने हुए हैं। शहर में डाली जा रही बिजली की भूमिगत लाइन को लेकर वह विद्रोही मुद्रा में आये थे और अब अवैध खनन एवं गाय काटने तक की बात करने लगे हैं। उन्होंने आज फिर […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज लोकसभा में रेल मंत्री को घेर लिया। उन्होंने आक्रामक अंदाज में रेलवे को खोखला करने और उत्तर प्रदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने रेलवे में यात्रा करने वाले आम आदमी की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। सांसद ने बदायूं की […]
बदायूं जिला बार एसोसिएशन का मंगलवार को रोमांचक चुनाव हुआ। परिणाम अपेक्षा के अनुरूप ही आये। महीपाल सिंह बार के अध्यक्ष चुने गए, वहीं लोकप्रिय पवन कुमार गुप्ता महासचिव पद पर चुन लिए गये। विजयी प्रत्याशियों का साथी अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बार का मतदान मंगलवार सुबह नौ बजे से शुरू हो हुआ। चुनाव […]
बदायूं जिले की तहसील दातागंज क्षेत्र में गंगा किनारे बसा ग्राम अहमदनगर बछौरा को सुरक्षित स्थान ग्राम बाकरपुर स्थित लगभग 32 बीघा जमीन पर बसाया जायेगा। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने डीएम, एसडीएम, सीओ तथा बाढ़ खण्ड के अधिकारियों के साथ आज वहां का […]
डॉ. यासीन अली उस्मानी को दर्जा मंत्री बनाये जाने को लेकर जनता भ्रमित नजर आ रही है। भ्रम उनके मंत्री पद की श्रेणी को लेकर है। कोई कह रहा है कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है, तो कोई राज्यमंत्री का दर्जा बता रहा है, वहीं कुछ लोग किसी भी तरह का दर्जा न मिलने […]
बदायूं जिले में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव ने जिला कार्यकारिणी सहित विधान सभा क्षेत्र, ब्लॉक और नगर कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक में उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों के चलते यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सक्रिय, […]
बदायूं स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य समारोह आयोजित कर 24 जुलाई को ई-रिक्शा बांटे गये थे। ई-रिक्शों के पात्र चयनित करने और वितरण में बड़ी धांधली होने के आरोप लगते रहे हैं। एआरटीओ में पात्रों से जमकर वसूली करने के आरोप लगे। बताया गया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए प्रति व्यक्ति […]
बदायूं शहर के हर वर्ग में बेहद लोकप्रिय हाजी वसीम अहमद अंसारी को समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर समाज के हर वर्ग के लोग खुश नजर आ रहे हैं, वहीं मुस्लिम समाज के लोग जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। वसीम को अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध […]
बदायूं जिले में तैनात दबंग ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन उच्चस्तरीय राजनैतिक संबंधों के चलते उससे महत्वपूर्ण दायित्व तक नहीं छीने गये हैं, जबकि मुकदमा पंजीकृत होते ही उसे निलंबित कर देना चाहिए था। दबंग ग्राम पंचायत अधिकारी को बचाने के चलते उच्चाधिकारियों की भूमिका भी […]