बदायूं में सदर कोतवाल को रिश्वत देने का प्रयास किया गया है। रिश्वत देने के आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है। प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते हैं कि बीती रात कुछ युवाओं ने मिल कर वैभव लॉन में कॉकटेल पार्टी आयोजित […]
बदायूं जिले में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गये हैं। शहर से सटे गांवों के हालात भी भयावह हैं, ऐसे में दूर बसे गांवों के हालातों की कल्पना की जा सकती है। जनप्रतिनिधि उदासीन हैं, वहीं डीएम के न होने से ग्रामीणों की शिकायतों पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बदायूं शहर […]
बरेली की जिला पंचायत के इतिहास में शनिवार का दिन काले अक्षरों में दर्ज हो गया। ऐसा कुछ हुआ, जिसकी सभ्य समाज कल्पना भी नहीं कर सकता। गली के गुंडों की तरह जिला पंचायत सदस्य के दबंग किस्म के पति द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय में तोड़-फोड़ की गई। काफी देर तक जिला पंचायत […]
बदायूं स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘पृथ्वी दिवस’ रोचक ढंग से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ, भाषण, एकांकी आदि प्रस्तुत करते हुए पृथ्वी को सुरक्षित रखने के अनेक उपाय बताए एवं पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने आस-पास एवं घर आदि में अधिक से अधिक पौधे रोपने […]
बदायूं जिले के कस्बा इस्लामनगर में स्थित हरि नारायण इंस्टीटयूट ऑफ हायर एजुकेशन के प्राचार्य सुदीप चौहान को पीएचडी की उपाधि दी गई है। उत्तराखण्ड के हरिद्वार में स्थित संस्कृति विश्व विद्यालय से शिक्षा शास्त्र में शोध करने पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल के. के. पॉल ने दीक्षांत समारोह में सुदीप चौहान को उपाधि प्रदान की। […]
बदायूं की पुलिस और जिला अस्पताल के कर्मचारियों में संवेदनायें नहीं बची हैं। शव को हर धर्म, हर जाति के लोगों द्वारा हर जगह सम्मान दिया जाता है, लेकिन पुलिस कर्मी और जिला अस्पताल के कर्मियों ने शव को न सिर्फ इधर-उधर घसीटा, बल्कि शव को जमीन पर डाल कर ही एक्सरे किया गया, इस […]
बदायूं में हिंदूवादी संगठनों के कुछ खुरापाती तत्वों ने पति-पत्नी के आपसी मतभेद और दहेज के प्रकरण को तीन तलाक से जोड़ दिया, जिसकी पड़ताल किये बिना कुछेक मीडिया संस्थानों ने मुद्दा उछाल भी दिया, जबकि शौहर ने तलाक नहीं दिया है। फर्जी प्रकरण को तूल देने के कारण हिंदूवादी संगठनों और मीडिया संस्थानों की […]
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को बदल दिया है। अब 1980 बैच के तेजतर्रार अफसर डॉ. सुलखान सिंह पुलिस महानिदेशक होंगे। पुलिस महानिदेशक को लेकर आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनते ही कयास लगाये जाने लगे थे, तभी से डॉ. सुलखान सिंह को लेकर भी चर्चायें चल रही थीं, जिस पर आज विराम […]
कुख्यात हत्यारा डीपी यादव भले ही सलाखों के पीछे है, लेकिन उसकी पहुंच हर जगह बरकरार है। कटारा हत्याकांड को लेकर चर्चित बेटी भारती यादव और दामाद यतेन्द्र राव को दहेज में देने के लिए कब्जाई गई जमीन के प्रकरण में पुलिस अब पीछे खिसकने लगी है। डीपी यादव के गुर्गों के सक्रिय होते ही […]
बदायूं जिले के प्राचीन और ऐतिहासिक गाँव सिद्ध बरौलिया में कहर बरपाने का पुलिस ने इंतजाम कर लिया है। ग्रामीणों की ओर से रिपोर्ट दर्ज न करने वाली पुलिस ने अपनी ओर से ग्रामीणों पर मुकदमा ठोंक दिया है। मुकदमा दर्ज होने से ग्रामीण दहशत में हैं और अधिकाँश पुरुष घरों से गायब हैं। मृतक […]