बदायूं जिले में दातागंज विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” को विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रतिनिहित विधायन समिति का सभापति नियुक्त किया है, इस समिति में 13 अन्य विधायक सदस्य बनाये गये हैं। राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” दीपावली बाद विधान भवन स्थित कार्यालय में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली- 2023 के नियम 201 (1) के अंतर्गत विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” को प्रतिनिहित विधायन समिति का सभापति नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र जारी हो गया है लेकिन, विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” दीपावली बाद विधान सभा स्थित कार्यालय में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करेंगे, इसके बाद ही अर्दली और सरकारी कार ग्रहण करेंगे।
उक्त 14 सदस्यीय समिति में 13 विधायक सदस्य बनाये गये हैं। बस्ती जिले के अजय सिंह, फिरोजाबाद जिले के प्रेमपाल सिंह धनगर, अमरोहा जिले के महेंद्र सिंह खड़गवंशी, संतकबीर नगर जिले के गणेश चंद्र, आगरा जिले के भगवान सिंह कुशवाह, अंबेडकर नगर जिले के धर्मराज निषाद, उन्नाव जिले के बृजेश कुमार, हरदोई जिले के माधवेंद्र प्रताप सिंह, मुरादाबाद जिले के रामवीर सिंह, मेरठ जिले के रफीक अंसारी, आजमगढ़ जिले के डॉ. हृदय नारायन सिंह पटेल, प्रयागराज जिले के संदीप सिंह और आजमगढ़ जिले के अखिलेश को सदस्य बनाया गया है।
उक्त नियुक्ति की सूचना सार्वजनिक होते ही विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” के समर्थक खुशी से झूम उठे। लोग फोन और सोशल साइट्स के द्वारा उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि कार्यभार ग्रहण कर पहली बार जनपद में आयेंगे तो, विधायक राजीव कुमे सिंह “बब्बू भैया” का समर्थक भव्य स्वागत करेंगे, उनके समर्थक स्वागत की तैयारियों में जुट गये हैं।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)